कोरबा - ACB कंपनी ने अपने 23 हेल्फर-ड्राइवरो के नाम से खरीदा 400से 500एकड़ जमीन
फर्जी जाति प्रमाण पत्र जारी कर बनाया गया जमीन का मालिक, सभी जमीन मालिक हैं गायब,छतीसगड़िहा क्रांति सेना ने लगाए आरोप....
कोरबा जिले के गेवरा - दीपका क्षेत्र में बनी कोल वाशरी कंपनी एसीबी पर छतीसगड़िहा क्रांति सेना ने गम्भीर आरोप लगाए है। जिसकी पूरी जानकारी छतीसगड़िहा क्रांति सेना ने कोरबा प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी है....
छतीसगड़िहा क्रांति के प्रदेश मंत्री दिलीप मिरी ने बताया कि एसीबी कंपनी के द्वारा ड्राइवर एवं हेल्परो के नाम पर फर्जी जाति प्रमाण पत्र, फर्जी दस्तावेज की कूट रचना कर जमीन अधिग्रहण किया गया।
दिलीप मेरी ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना सन 2000 में की गई थी 3 साल कांग्रेस की अजीत जोगी का कार्यकाल रहा,15 साल बीजेपी का कार्यकाल रहा और वर्तमान में भूपेश बघेल की कांग्रेस सरकार ढाई साल से छत्तीसगढ़ में शासन कर रही है, सिर्फ छतीसगड़िहा क्रांति सेना हमेशा से छत्तीसगढ़िया के हक में लड़ाई लड़ रही है, वर्तमान में कोरबा जिला पांचवी अनुसूची में है पेसा कानून जहां लागू है, बावजूद इसके दीपका की एसीपी कंपनी कुछ व्यक्तियों के नाम पर जो कि हेल्पर और ड्राइवर है, उन्ही के कम्पनी के, उनके नाम से बड़ी मात्रा में जमीन की खरीदी की गई है हमने इसमें जानकारी जुटाई है, जिनमें 23 लोगों का नाम आया है , और इन सभी लोगो का मूल निवास झारखंड ओडिशा राज्य है, जो कि यहां छत्तीसगढ़ में मुंडा जाति उरांव जाति से स्थाई जाति प्रमाण पत्र बनाया गया है और यह स्थाई प्रमाण पत्र तत्कालीन एसडीएम गजेंद्र सिंह ठाकुर के द्वारा बनाया गया था। हमने इसका मूल प्रकरण एसडीएम कटघोरा से मांग की गई उनके द्वारा बताया गया कि प्रकरण की खोजबीन की जा रही है, दस्तावेज नहीं मिल रहे हैं।
दिलीप मिरी ने आगे बताया कि राजस्व के रिकॉर्ड में दस्तावेज भी गायब है जिला स्तरीय समिति को जांच रिपोर्ट सौंपी गई जिसमें उनका जवाब आया कि उक्त प्रकरण की खोजबीन की गई दस्तावेज नहीं मिला, मिशेल ढुरेना की जांच की गई जिसमें जिन 23 लोगो के नाम से जमीन खरीदी गई, जिनका जाति प्रमाणपत्र में पता ढुरेना ही उल्लेखित है, वे ढुरेना गाँव से लापता पाए गए, यहां कभी निवासरत रहे ही नही, बावजूद इसके फर्जी तरीके से इन लोगो का मुंडा व उरांव जाति की 23 स्थाई जाति प्रमाण पत्र जारी कर दी गयी। जो कि सन्देहात्मक प्रतीत होती है। जांच की जावे।
वर्तमान में इन्हीं 23 लोगों के नाम से सेकड़ो एकड़ जमीन कोरबा जिले के अनुभागीय कटघोरा क्षेत्र के ग्राम दीपिका, बतारी, चाकाबुड़ा, देवरी, बिंजरी, देवगांव, कसाइपाली एवम अनुविभाग पाली क्षेत्र के ग्राम बाँधखार,नोनबिर्रा , नुनेरा, रतिजा, रेकी, व अन्य गांव इसके अलावा रायगढ़ जिला के अनुविभागीय क्षेत्र घरघोड़ा के ग्राम फगुरम व अन्य गांवों जमीन खरीदी गई है। आपको बता दें अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी को बीते दिनों फर्जी जाति मामले में जेल की हवा खानी पड़ी थी। इसी तरह भेजा एसीबी कंपनी द्वारा फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनाकर जो ड्राइवर हेल्फ़रो के नाम से जमीन की खरीद-फरोख्त की गई है इसमें भी अपराध दर्ज हो जाति प्रमाण पत्र की जांच हो,यह जितनी भी फर्जीवाड़ा हुआ है वह बीजेपी के शासन काल में हुआ है हमने 4 जनवरी को कोरबा प्रवास के दौरान माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी से इस संबंध में वार्ता की थी उन्होंने सभी दस्तावेजों के मांग कर इसमें कार्यवाही करने आश्वस्त किया था परंतु 2 माह बीत जाने के बाद भी अभी इस पर कोई कार्यवाही नहीं है । हम ने एसपी को ज्ञापन सौंपा है आरोपी कम्पनी पर कार्यवाही की उम्मीद है, अगर कुछ दिनों में कार्यवाही नहीं होती तो कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी, जमीनी स्तर पर छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी एसीबी कंपनी के अधिकारियों का पुतला दहन किया जाएगा । वर्तमान में हमने इन 23 लोगों के बारे में जिनके नाम से इसे भी कंपनी ने जमीन खरीदा है जानकारी जुटाई तो 23 लोग गायब मिले है, उनके मूल दस्तावेज तक भी गायब है हम चाहते हैं की वर्ष 2013 -14 में बने स्थाई प्रमाण पत्र तत्कालीन एसडीएम राजेंद्र सिंह ठाकुर के द्वारा बनाया गया था जिन पर अपराध दर्ज हो ।
आपको बता दें एसीबी कंपनी की 400 से 500 एकड़ जमीन की खरीदी इन्हीं 23 लोगों के नाम पर की गई है जिनके नाम क्रमशः है - रघुनाथ बानरा, नंदू लाल, ईश्वर एकका, रंजीत लकरा, जोरमुंडा, बुधन सिंह, गवरियल, मोतीराम , सिकुर तुबीड़ ,राजू ,हिजकेल, शिवम उरांव, सिकन्दर, विनोद टूडू, पांडव होंन, पितांबर, सेनाराम, जोगेन्द्र, विश्वनाथ, मघुरा, कुंवर मांझी, राम तिर्की है।
उक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में छतीसगड़िहा क्रांति सेना के प्रदेश मंत्री दिलीप मिरी के साथ अतुल दास महंत कोरबा जिलाध्यक्ष, जिनेन्द्र कुर्रे संरक्षक, सुरेंद्र राठौर संयोजक, सुरजीत सोनी जिला उपाध्यक्ष व रणवीर आदिले सम्मिलित रहे।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद