*आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी जी का कटघोरा आगमन पर भव्य स्वागत और आप कार्यकर्ताओं को मजबूत करने के लिए ऊर्जा प्रेरणा व मार्गदर्शन देते हुए*
आज आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री कोमल हुपेंडी जी यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष तेजेंद्र तोड़ेकर यूथ विंग प्रदेश उपाध्यक्ष संतराम सलाम जी अंम्बिकापुर से होते हुए कोरबा लोकसभा के कटघोरा विधानसभा के रेस्ट हाउस में पहुंचकर कटघोरा के प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं से विधानसभा की जानकारी से रूबरू हुए। आप पार्टी कटघोरा विधानसभा के ललित महिलांगे अनिल साव सुनील कुमार साहू चन्द्रकांत डिक्सेना योगेंद्र शर्मा सहित अनेक सदस्य मौजूद थे।
छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री कोमल हुपेंडी जी छत्तीसगढ़ के जिले के विधानसभा बूथ स्तर से कामों को ऊर्जा भरने की गति देने में लगे हुए हैं आगे चल के पार्टी को मजबूत किया जा सके आम आदमी पार्टी के केंद्रीय कमेटी के दिशा निर्देश से पूरे छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को मजबूत कर अपने अपने विधानसभा में पार्टी की विचारधारा और दिल्ली में दिल्ली सरकार श्री अरविंद केजरीवाल जी के कामों को शिक्षा स्वास्थ्य बिजली पानी सड़क रोजगार कृषि जैसे बुनियादी मुद्दों को लेकर काम कर रही है उसी तर्ज में छत्तीसगढ़ में भी काम होना चाहिए लेकिन छत्तीसगढ़ के पूर्व की सरकार चाहे वर्तमान सरकार हो छत्तीसगढ़ के प्रदेशवासियों के लिए इन कामों को तर्ज नहीं दे रही है इसीलिए छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी एक विकल्प के रूप में उभरकर प्रदेशवासियों के सामने आ रही है और पार्टी के हर एक कार्यकर्ता पार्टी का विस्तार और मजबूती के लिए पूरे छत्तीसगढ़ में हर जिले के विधानसभा जाकर व दौरा करके पार्टी के कार्यकर्ताओं को ऊर्जा भरने की काम किया जा रहा है
आम आदमी पार्टी कटघोरा विधानसभा के मीडिया प्रभारी ललित महिलांगे ने जानकारी देते हुए बताया कि कटघोरा विधानसभा को पांच मंडलों में बांटा गया है जिस पर आप कार्यकर्ताओं ने तेजी से पार्टी के विस्तार व मजबूती के लिए काम को गति दिया जा रहा है और एक डेढ़ माह के अंतराल में पार्टी को मजबूत किया जाएगा जानकारी देते हुए यह भी बताया गया कि छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री कोमल हुपेंडी जी पूरे छत्तीसगढ़ के लोकसभा वार जिले स्तर विधानसभा में दौरा कर सभी आप कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने की काम कर रहे हैं।
कटघोरा विधानसभा के सचिव अनिल साव ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहां कि प्रदेश अध्यक्ष का कटघोरा आगमन से कटघोरा विधानसभा और कटघोरा के आप कार्यकर्ताओं को मजबूती प्रेरणा व मार्गदर्शन मिला।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद