*ग्रामीणों ने एसईसीएल की खुदाई कार्य रोका ।*
एसईसीएल गेवरा प्रोजेक्ट अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रही है लॉक डाउन का फायदा उठाकर विस्तार कार्य में तेजी लाते हुए खदान की ओवर बर्डन मिटटी खुदाई कर रही ।
आज नराई बोध में खदान के पानी को बाहर निकालने के लिये खुदाई मशीन लेकर secl कर्मचारी पहुंच गए थे । जिसे ऊर्जाधानी भुविस्थापित किसान कल्याण समिति के केंद्रीय पदाधिकारी कोषाध्यक्ष रुद्र महन्त गेवरा इकाई अध्यक्ष संतोष दास, जगदीश पटेल, प्रेम निर्मलकर एवं ग्रामीणों ने तत्काल सामने पहुंचकर काम करने से मना कर मशीन को बन्द कराया गया ।
इस सबंध में ऊर्जाधानी भुविस्थापित किसान कल्याण समिति स के कोषाध्यक्ष रूद्र दास महंत ने एसईसीएल के जी एम अधिकारी भाठी साहब से बात किया तब उनके द्वारा आश्वासन दिया गया कि जब तक कि गाँव वालों की सहमति नही होगी तब तक नाली निर्माण का कार्य नही किया जाएगा।
एसईसीएल की मनमानी के खिलाफ भुविस्तापितो में भारी रोष देखा जा रहा है कभी भी गुस्सा फुट सकता है । ग्रामीण जहां लॉक डाउन में कोविद -19 के नियमो का पालन करते हुए अपने घरों में हैं वहाँ एसईसीएल के अधिकारी इसका फायदा उठाकर जल्द से जल्द गाँव की नजदीकी क्षेत्र में खुदाई कर लेना चाहते हैं जिससे ग्रामीणों को गाँव छोड़ने के बाध्य होना पड़े ।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद