AM अबतक न्यूज़
कोरबा :– बीती रात बाकी मोगरा मैन चौक के एटीएम का तोड़ा गया कैमरा।
वर्तमान में लॉक डाउन होने के वजह से सूनेपन का फायदा उठाने का प्रयास, या किसी असामजिक तत्व द्वारा किया गया बदमासी, कुछ भी हो सकता है।
बीती रात मेन चौक बाकी मोगरा एसबीआई के एटीएम का कैमरा टूटने की खबर तब फैली जब सुबह 6 बजे लोग एटीएम से पैसा निकालने आए तब कैमरा टूटा देख घबराकर बाहर आकर लोगो से बताया कि कैमरा टूटा हुआ है तब व्यापारीगण भी एटीएम में जाकर देखा की तोड़ फोड़ हुई है, फिर पुलिस प्रशासन को जानकारी दी गई, लगभग 12 बजे के बाद थानेदार रामेंद्र सिंह जी साथ राजेश चंद्रवंशी(सब इंस्पेक्टर) अपने पूरे दल बाल के साथ मेन चौक के एटीएम पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया, और एस बी आई के बैंक में संपर्क कर यहां हुई घटना की जानकारी दी और कैमरा का फूटेज देखने की बात कही ।
फिलहाल पुलिस के सरसरी जांच के बाद मौखिक रूप से अंदाजा लगाया जा रहा है की कोई असामाजिक तत्व द्वारा बदमासि हुआ है, मगर यह क्लियर तब ही हो पाएगा जब वीडियो फुटेज सामने आयेगी, या और कोई पुख्ता सबूत मिलेगी, हो सकता है की चोर ने चोरी का प्रयास किया हो इस।वजह से कैमरा तोड़ा गया हो, कुछ कहा नही जा सकता, पूरी जांच के बाद ही साफ साफ जवाब मिल पाएगा , फिलहाल पुलिस को भी कड़ाई करने की जरूरत है, चौक को नजर अंदाज करने से हो रही चौक में बड़ी बड़ी लापरवाही और असामाजिक तत्वों की हिम्मत ज्यादा होते नजर आने लगी है।
जानकारी के लिए,, थाना अभी महीनो पहले ही चौक से इंद्रानगर में शिफ्ट हुआ है, और इस तरह के घटनाए सामने आने लगे , इससे ये महसूस किया जा सकता है की आने वाले दिनों में बड़ी घटना घटने का संकेत का आसार दिखने लगा है।
एक अच्छा संदेश भी है,,, चौक के लिए बांकी मोंगरा के थानेदार श्री रामेंद्र सिंग जी ने , बताया की पिछले कई महीनों से वो, चौक के हर कोने पर कैमरा लगवाने का प्रयत्न कर रहे है, पर आज के इस घटने को देखते हुए , कहा की अब जल्द से जल्द आनन फानन में कैमरा का काम करवाएंगे, जिसमे चौक के दुकानदारो का सहयोग रहेगा, और थाने से ही चौक के कोने कोने पर नजर रखी जायेगी।
अब देखना होगा कि चोरी जैसे घटना को प्रयास करने वालों चोरों पर किस प्रकार की कार्यवाही होती है वहीं एटीएम के कुछ पाट्स को देखकर लोगो में तरह तरह कि चर्चाए


एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद