AM अबतक न्यूज़
कमलेश पालिया की खबर
कनकी :- कलेक्टर महोदया के मार्गदर्शन एवं श्रीमान् जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा के नेतृत्व में शिक्षा विभाग के शिक्षकों द्वारा कोविड-19 नियंत्रण जन जागरण अभियान के तहत शाउमावि फरसवानी की व्याख्याता श्रीमती गीता देवी द्वारा लगातार वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में अतिथि वक्ता डॉ. रितेश सुनहरे कोरबा, डॉ. ईश्वर प्रसाद जायसवाल फरसवानी, श्रीमती मीना राठौर जनपद सदस्य फरसवानी, राकेश टंडन व्याख्याता उतरदा, श्रीमती आरती श्रीवास्तव व्याख्याता गोरसिवां, श्रीमती मंजुला श्रीवास्तव व्याख्याता अरदा, वरिष्ठ व्याख्याता श्रीमती रोशनी प्रिया ने संबोधित कर सुरक्षात्मक टिप्स बताए। कार्यक्रम में शामिल चितरंजन चौहान व्याख्याता कर्नाटक ने कविता के माध्यम से और रामकुमारी देवांगन शिक्षिका जेंजरा ने कोरोना से बचाव को गीत के माध्यम से सुनाया। प्राचार्य श्रीमती सी. कुजुर ने किया व्यक्त किया। इस अवसर पर चंद्र प्रकाश शर्मा, शांति सोनी, वसुंधरा कुर्रे, तबस्सुम शेख, वीरेंद्र राठौर, गोपीवाला साहू, जनक सिन्हा बलौदाबाजार, लीला भारद्वाज जांजगीर-चांपा सहित अर्चना शर्मा, स्कू्ल स्टॉफ, पालकगण एवं अधिक संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया।

एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद