Top News

बांकि मोंगरा के बेखौफ जनता और देखे कहां कहां और कैसे किया जा रहा प्रोटोकाल का उलंघन,देखे वीडियो,,,देखे पूरा खबर,,,

AM अबतक न्यूज़

कोरबा बांकीमोंगरा:-कोरोना संक्रमण की संख्या दिन ब दिन बढ़ते जा रही हैं कोरोना वायरस पुरे विश्व में महामारी के रुप में फैल चुकी है । जिसके चलते छत्तीसगढ़ राज्य में लगभग सभी जिलों में लॉकडाउन की स्थिति है कोविड19 प्रोटोकॉल के तहत कुछ अतिआवश्यक दुकानों को खुलने की अनुमति प्रदान की गई हैं । 


कोरबा जिला के बांकीमोंगरा में कई ऐसे जगह है जहां कॉविड-19 के प्रोटोकॉल निमय की धज्जियां उड़ाते हुऐ बड़ी आसानी से देखी जा रही है,,,,जैसे मेडिकल स्टोर्स, डॉक्टर्स के क्लिनिक के आस पास,और गली मोहल्लों की तो बात ही निराली है,गलियों में लोग जमघट बनाकर समय बिताते नजर आ रहे है मानो जैसे मजाक चल रहा है, ,,,आम जनो द्वारा तो गलती की ही जा रही है पर उसके साथ साथ प्रशासन और निगम भी इनपर कोई ध्यान न देकर नजर अंदाज कर रही है कारण क्या है समझ नही आता


वहीं हम बात करे नगर निगम की तो निगम अधिकारी, कर्मचारी सिर्फ खानापुर्ति के लिए क्षेत्र में भ्रमण करते है उनकी आखों के सामने कोविड -19 प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाई जाती है । फिर भी उनके द्वारा किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नही की जाती है जबकि निगम कर्मचारियों को दो नगर सैनिक कर्मचारी भी पुलिस विभाग के द्वारा प्रदान की गई हैं ताकि निगम अधिकारी, कर्मचारियों को कार्यवाही करने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी उत्पन्न ना हो, मगर इसके विपरीत निगम के कर्मचारी हाथ पे हाथ धरे बैठे हुए हैं । साथ ही सोशल डिस्टेंस को भी मजाक बनाए हुए आप देख सकते है


अब आते है सबसे जरूरी पेट्रोल की तो पेट्रोल पंपों की तो , वहां भी कोविड -19 प्रोटोकॉल नियम के कोरबा के कलेक्टर ने सख्त आदेश दिया गया है की एमरजेंसी गाड़ी , मिडिया , दुध वाहन जैसे परिचय पत्र दिखाने पर ही पेट्रोल वितरण किया जाए लेकिन यहां तो खूले आम , आम नागरिकों को बिना परिचय पत्र , बिना जानकारी के पेट्रोल वितरण किया जा रहा है,।


 साथ ही बांकीमोंगरा क्षेत्र के कुछ बड़े-छोटे दुकानों पर सुबह-शाम कोई आधे शटर खोलकर तो कोई अपने दरवाजे से  राशन सामान सहित अन्य सामान का वितरण कर रहे है,  मजे वाली बात तो ये है की गली मुहल्ले की बात तो अलग है ,ये सब क्रियाएं मेन चौक मेन रोड में होते नजर आ रही है , इस तरह जिले के कलेक्टर महोदय की आदेश का घोर उलंघन किया जा रहे है । 


इसी तरह से थाना बांकी मोगरा अंतर्गत ग्राम पंचायत अरदा में लॉकडाउन में सारे प्रोटोकॉल का उलंघन करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवन का निर्माण चोरी चुपके 10 ज्यादा मजदूरों से कार्य लिया जा रहा हैं, जो कि जिला प्रशासन की नियमों का धज्जियां उड़ाई जा रही है, 
 कोरबा जिला प्रशासन के द्वारा 12 अप्रैल से पूर्ण लॉकडाउन जारी कर दी गई है, आदेश अनुसार किसी भी सार्वजनिक जगह 4 लोगों से ज्यादा इकट्ठे नहीं होना है, लेकिन यहां ग्राम पंचायत अरदा में है, आपको बता दें कि कोरबा जिले में रोजाना कोरोना संक्रमण मरीज की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है, साथ मौत कि आंकड़ा भी कम नही हो रहा हैं, उसके बावजूद भी इस तरह लोगों को भीड़ इकट्ठा करके काम कराना प्रशासन के नियम को ठेंगा दिखा रहे हैं, कार्यस्थल में विद्युत विभाग से अस्थाई बिजली कनेक्शन की कोई अनुमति नहीं ली गई है, कार्यस्थल के मुंशी से जब हमने इस संबंध में जानकारी ली तो उसने बताया कि कार्य कराने संबंधित लाॅकडाउन में किसी प्रकार की कोई अनुमति नहीं लेने की बात कही। जोकि घोर लापरवाही सामने आ रही है।



बता दे की बांकीमोंगरा क्षेत्र के नगर-निगम आफिस, और पुलिस थाना मेन मार्केट से लगभग 1 से डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर है , व निगम के कर्मचारी व पुलिस क्षेत्र भ्रमण करते तो दिखते है । लेकिन जिस -जिस जगह पर चोरी - चूपके सामान वितरण किया जा रहे है वहां अधिकारियो का प्रतिक्रिया कुछ खास नहीं दिख रहा है, जिसके कारण निमयों का बेखौफ होकर उल्लंघन करते नजर आ रहे है ।
इस फूटेज में आप देख सकते है आज शाम का क्या नजारा है


साथ ही पुलिस प्रशासन को भी थोड़ी कड़ाई बरतने की जरूरत है, लोग शाम होते ही अपने घरों से बाहर रोड में टहलते नजर आते है, जिसमे महिलाए भी बेखौफ होकर शाम को वाक करने निकल रही है, जिनको कोई भी डर नहीं, महामारी के इतना हावी होने के बावजूद किसी को डर का अहसास प्रतीत होते नही दिख रहा है।
जनप्रतिनिधियों को भी अपने अपने स्तर से लोगो को जागरूक करने की आवश्यकता हैl 
अपील
 समस्त पत्रकार बंधुओ द्वारा सभी जनों से निवेदन किया जा रहा है की बिना जरूरत अपने घरों से बाहर न निकले, अति आवश्यकता पड़ने पर ही जरूरत की समान लेने जो बाहर आ रहे है वो अपना जरूरत पूरी कर जल्द ही वापस अपने घरों को चले जाए और अपना और अपने परिवार को सुरक्षित रखे, एक दूसरे के संपर्क में आने से बचे, मास्क का उपयोग अवश्य करे, हांथ और मुंह अच्छे से साफ करे, और टीका जरूर लगवाए।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume