Top News

बांकि मोंगरा के पत्रकारों द्वारा गली मुहल्ले को किया सेनेट्राइज साथ ही लोगो से सुरक्षित रहने का कर रहे निवेदन । अच्छी पहल, पढ़े पूरी खबर।

AM अबतक न्यूज़


इस समाचार और अपील को आप ज्यादा से ज्यादा लोगो तक जरूर पहुंचाए , ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगो तक ये संदेश पहुंच सके।


कोरबा:– बांकी मोगरा के पत्रकारों द्वारा गली मुहल्ले को किया जा रहा सेनेट्राइज साथ ही लोगो को सुरक्षित रहने का दिया जा रहा सुझाव, पहल कर्ता प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष अनुज पाठक, कोषाध्यक्ष साबिर अंसारी, युवा पत्रकार विकाश सोनी, राजकुमार, राजू शर्मा की उपस्थिति रही।

कोरोना इस वैश्विक महामारी से हमारा प्रदेश भी जूझ रहा है, प्रदेश के हर जिले के साथ साथ हमारे कोरबा जिले में भी कॉविड 19 का बढ़ते आंकड़े को देख अब वक्त आ गया है की , डॉक्टर्स , पुलिस प्रशासन तो दिन रात मेहनत कर रही है पर इनके साथ साथ अब आम नागरिकों को भी स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए अपना समझदारी दिखाना होगा।


ये बीमारी इतनी खतरनाक है की , बड़े हो या छोटे, आम नागरिक हो या आला से आला अधिकारी, आमिर हो या गरीब ये किसको नही पहचानती सब को अपने चपेट में ले रही है, और खासकर उनको जो लापरवाह है। 
 इसी तरह से आज गली मोहल्लों में जनता इतनी लापरवाह है की लोग बेखौफ होकर अपने गली मुहल्ले में गुमते नजर आते है, पुलिस जब पहुंचती है तो अपने घरों में चले जाते है , पर उनके जाते ही फिर से सड़को पर नजर आने लगते है ।


बांकी मोंगरा के पत्रकारों ने अच्छी पहल करते हुए अपने क्षेत्रो को सुरक्षित रखने के लिए वार्डो के गली मुहल्ले में सेनेट्राइज करने का कार्य कर रही है, वहीं शुक्रवार को बांकीमोंगरा क्षेत्र के कुधरीपारा , जंगल साईड , शिवालय मोहल्ला , अम्बेडकर नगर , बनवारी साईड , में सेनेट्राइजिग किया गया, इसके साथ इनके द्वारा लोगो को जागरूक किया जा रहा की प्रशासन द्वारा बनाए गए नियम का पालन करे, ताकि आप अपने आप व अपने परिवार को सुरक्षित रख सको ।

प्रेस क्लब बांकी के उपाध्यक्ष अनुज पाठक ने लोगो को समझते हुए कहा की, आज दिन ब दिन लोग लापरवाही के वजह से बीमारी का शिकार हो रहे है और लोग बीमारी के वजह से अपनी जान तक गवा दे रहे है, अभी भी लोगों में जागरूकता जरुरी है साथ ही प्रशासन की नियमों का पालन करना जरुरी क्योंकि प्रशासन जो भी सोच समझकर निर्णय ले रहे है हमारे भलाई के लिए है । कही ऐशा ना हो कि आने वाले समय में आपका हमारा बारी आ जाए इसलिए हमें अपने के साथ साथ परिवारों को सुरक्षित रखना और रहना जरुरी है ।


प्रेस क्लब के कोषाध्यक्ष साबिर अंसारी ने लोगो से अपील की है की अब समय आ गया है की आम जनता अब खुद जिम्मेदारी ले और अपने साथ साथ अपने परिवार को भी घरों से बाहर आने से रोक, अति आवश्यक होने पर ही बाहर आए और वो भी पूरी सेफ्टी के साथ, अपने साथ साथ अपने दोस्तो और अपने पहचान वाले को भी प्रोटोकाल का पालन करने को कहे, खास कर बच्चो और महिलाओं को घर से बाहर निकलने से परहेज करवाए और लोगो से निवेदन किया की प्रशासन की मदद करे , मास्क लगाए, आंकड़े प्रतिदिन बढ़ रहे है, इसपे काबू पाने के लिए आप आम जनों का सहयोग बहुत जरूरी है।


युवा पत्रकार साथी विकास सोनी, राजकुमार, राजू शर्मा ने बहुत जरूरी बात जनता तक पहुंचने की कोशिश की है, की अगर कोई गरीब कोरोना काल में पैसे की किल्लत के वजह से परेशान या भूखे नजर आते है तो , हर सक्षम व्यक्ति उनकी मदद के लिए आगे जरूर आए ।

साथ ही पत्रकार साथियों ने सारे दलों के जनप्रतिनिधियों से निवेदन की है की, आज इस कोरोना काल में आपका डोर टू डोर जाना मुमकिन नही है, पर अपने स्तर से गरीबों की जानकारी लेकर उनकी सहायता जरूर करे, ये सब गरीब अपने अपने जनप्रतिनिधियों से इस मुसीबत की घड़ी में बड़ी आस लगाए बैठे है ।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume