*लॉक डाउन का फायदा उठाते हुए मलगांव के पुरातन शिव मंदिर को बलपूर्वक तोड़ दिया गया ।*
*ग्रामीणों में गहरा आक्रोश -जब मंदिर तोड़ा गया है तो अब हमारी मकान भी खतरे में*
एक ओर पूरे देश में कोविड 19 महामारी के कारण लॉक डाउन लगाया गया है और आम जनता को घर मे कैद कर दिया गया है वहीं दूसरी शासन व प्रशासन इस आपदाकाल को अवसर के रूप में इस्तेमाल कर रही है ।
एसईसीएल दीपका परियोजना अंतर्गत लंबे समय से विरोध और जनदबाव के कारण पुरातन शिव मंदिर को तोड़ पाने में नाकाम रहने के बाद लॉक डाउन का फायदा उठाते हुए आज सुबह पुलिस व सीआईएसएफ बल की मौजूदगी में आखिरकार बलपूर्वक तोड़ दिया गया ।
*लॉक डाउन समाप्त होने के बाद बड़ा विरोध कार्यवाही होगी*
मंदिर और पैतृक जमीन के जायसवाल परिवार के सदस्य तथा भुविस्थापित सन्गठन के दीपका क्षेत्रीय अध्यक्ष श्यामू जायसवाल ने कहा है कि आस्था के इस मंदिर को जिस तरह से लॉक डाउन का फायदा उठाते हुए बलपूर्वक तोड़ा गया है घोर निंदनीय है जबकि इस मंदिर के साथ ही किसानों के मुआवजा रोजगार बसाहट की मांग पर मंदिर को हटाने का विरोध था मंदिर में स्थापित मूर्तियों को बिना सम्मान व विधि विधान विस्थापित कर दिया गया है । लॉक डाउन के समाप्त होते ही हम ग्रामीणों के साथ आंदोलन पर उतरेंगे दीपका खदान को एक इंच आगे बढ़ने नही दिया जाएगा ।
*पूर्व में भूविस्थापित व ग्रामीणों की इस मंदिर को बचाने के लिए सामने आ जाने के कारण प्रशासन व एसईसीएल प्रबंधन को पीछे हटना पड़ा था । जनता के विरोध से बचने के लिए लॉक डाउन के समय का दुरुपयोग किया गया लॉक डाउन हटते ही संगठन उचित निर्णय लेकर कार्यवाही करेगी* -
*सपूरन कुलदीप*
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद