युवा कांग्रेस जिला कोरबा द्वारा कोरबा जिले में चौक चौराहो में ड्यूटी पर तैनात यातायात के पुलिसकर्मियों को किया गया फेस सील्ड,मास्क,एव पानी बॉटल भेंट....!!
युवा कांग्रेस जिला कोरबा द्वारा युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मधूसूदन दास के नेतृत्व में सम्पूर्ण कोरबा जिले के चौक चौराहो में कार्यरत यातायात पुलिस जवानों को कोरोना महामारी से बचाव के उद्देश्य से फेस सील्ड,मास्क एव पानी बॉटल भेंट किया गया...!
इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन दास ने कहा की -- युवा कांग्रेस द्वारा देखा गया कि हमारे कोरोनकाल के आधार स्तंभ यातायात पुलिस जवानों के द्वारा भरी दोपहरी में चौक में कार्य किया जा रहा है इसको देखते हुए हमारे द्वारा आज कोरबा जिला के समस्त चौक चौराहो में ड्यूटीरत यातायात के सभी जवानों को फेस सील्ड,मास्क एव पानी बोटल भेंट किया गया ताकि कोरोनकाल में उन्हें थोड़ी बहुत राहत मिल सके,युवा कांग्रेस सदैव जनहित के कार्य करती है और आगे भी करती रहेगी...!
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद