Top News

बांकीमोंगरा मुख्य बाजार मार्ग जर्जर वर्क आर्डर के बाद भी नहीं शुरू हुई कार्य।


अजय मिश्रा की कलम से


 बांकीमोंगरा :- बाकी मोगरा एसईसीएल मेन माइंस से बाकी मोगरा मेन मार्केट तक सड़क निर्माण का वर्क ऑर्डर फरवरी माह मैं हो चुका है सड़क निर्माण का टेंडर जय मां सर्वमंगला ट्रैवल्स कांट्रेक्टर को मिला है परंतु जय मां सर्वमंगला ट्रेवल्स अभी तक वर्क प्रारंभ नहीं किया है। 
जिस कारण क्षेत्र के लोगों को एवं व्यापारी लोगो बहुत धूल डस्ट का सामना करना पड़ रहा है।
जब बाकी मोरा के जनता व्यापारी एवं सभी दल मिलकर धरना प्रदर्शन किए थे तब एसीसीएल प्रबंधक ने सड़क के निर्माण तक एसईसीएल के द्वारा दो टाइम टैंकर से पानी छिड़काव कराने की बात कही थी किंतु टैंकर से छिड़काव भी कुछ दिनों तक ही हुआ उसके बाद बंद हो गया। 
बाकी मोगरा मेन माइंस से मार्केट तक सड़क की हालत बहुत खराब हो गई है जगह-जगह गड्ढे बन गए हैं जिसमें बारिश के पानी एकत्रित हो जाता है आवागमन करने वाले पैदल एवं बाइक चालकों को इसमें खासकर परेशानी हो रही है।

 मार्ग का उपयोग आसपास के ग्रामीण मेन मार्केट आने के लिए एवं कटघोरा बिलासपुर अंबिकापुर आने जाने के लिए आम लोग करते हैं एसईसीएल के द्वारा कोयला का परिवहन किया जाता है सिंघाली ढेलवाडीह बागदेवा से कोयला छुराकाछर साइडिंग लाया जाता है । इन भारी वाहनों के चलने से रोड के धज्जियां उड़ चुकी है 
क्षेत्रवासियों का कहना है की जब वर्क आर्डर हो चुका है तो
रोड निर्माण का कार्य जल्द से जल्द शुरू किया जाए।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume