बालको कोरबा पुलिस ने पकड़ी 20 लीटर शराब का खेप
20 लीटर कच्ची महुआ शराब परिवहन करते आरोपी गिरफ्तार
नाम आरोपी- राजू यादव पिता रामेश्वर यादव उम्र 40 वर्ष साकिन नेहरूनगर बालको जिला कोरबा छ0ग0।
- कोरोना वैश्विक महामारी को देखतें हुए जिला कोरबा में दिनांक 12.04.2021 से धारा 144 लागू किया गया है तथा जिले के शराब दुकाने बंद होने का फायदा उठाकर ग्रामीण क्षेत्र में अवैध रूप से महुवा शराब का निर्माण, भंडारण, परिवहन और विक्रय की आशंका पर पुलिस अधीक्षक महोदय अभिषेक मीना सर द्वारा सभी थाना, चौकी और पुलिस सहायता केंद्र को इनके विरुद्ध शख्त कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।
अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय कीर्तिन राठौर के मार्गदर्शन तथा उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय रामगोपाल करियारे के नेतृत्व और थाना प्रभारी बालको के अति सक्रियता से बालको क्षेत्र में अवैध कारोबारियों पर अंकुश लगाए जाने लगातार कार्यवाही की जा रही है
*इसी कड़ी में आज दिनांक 18.05.2021 को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पैदल बेलाकछार नवाडीह वाले कच्चे रास्ते जंगल में भारी मात्रा में हाथ भठ्ठी निर्मित कच्चा महुआ शराब लेकर आ रहा है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर निर्देशानुसार निरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा के हमराह टीम गठित कर तत्काल मौका पर रवाना किया गया।*
*कच्चे रास्ते में एक आदमी सिमेंट की बोरी में 02 नग 10-10 लीटर वाली जरिकेन में कुल 20 लीटर हाथ भठ्ठी कच्ची महुआ शराब के मिला जिससे उसका नाम पता पूछने पर अपना नाम राजू यादव पिता रामेश्वर यादव उम्र 40 वर्ष साकिन नेहरूनगर बालको का रहने वाला बताया।*
*जिसके विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है। उक्त आरोपी को कच्ची महुआ शराब के साथ पकड़ने में सउनि जितेन्द्र यादव, आर0 गजेन्द्र पाटले, आर0 सुजीत कुरी, की महत्वपूर्ण भूमिका रही।*
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद