Top News

*युवा कांग्रेस जिला कोरबा ने ज़िलाधीश महोदय कोरबा को सौपा ज्ञापन**शिक्षा विभाग की लापरवाही से बर्बाद हुए हजारों यूनिफॉर्म के मामले पर कार्यवाही को मांग के लिए दिया ज्ञापन*



*युवा कांग्रेस जिला कोरबा ने ज़िलाधीश महोदय कोरबा को सौपा ज्ञापन*
*शिक्षा विभाग की लापरवाही से बर्बाद हुए हजारों यूनिफॉर्म के मामले पर कार्यवाही को मांग के लिए दिया ज्ञापन*

*जांच दल बदलने एव जिम्मेदार अधिकारी को तत्काल निलंबित करने की मांग को लेकर सौपा पत्र*


युवा कांग्रेस जिला कोरबा द्वारा युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नितिन चौरसिया के विशेष उपस्थिति में एव युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष मधुसूदन दास के नेतृत्व में शिक्षा विभाग की लापरवाही से खराब हुए छात्र छात्राओं के यूनिफार्म एव जांच में जिम्मेदार अधिकारियों को बचाने की कोशिश को देखते हुए इस मामले में जिम्मेदार अधिकारी के ऊपर कार्यवाही एव जांच कमेटी को निष्पक्ष कमेटी बनाने की मांग को  लेकर युवा कांग्रेस द्वारा ज्ञापन सौंपा गया एव प्रतिलिपी माननीय मुख्यमंत्री महोदय (छ.ग.शासन), माननीय सांसद महोदया जी(कोरबा लोकसभा क्षेत्र),माननीय शिक्षा मंत्री महोदय (छत्तीसगढ़ शासन) को सौंपा जाएगा....!!
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नितिन चौरसिया ने कहा की - शासन द्वारा उपलब्ध यूनिफॉर्म को इस तरीके से बर्बाद करना घोर लापरवाही की ओर इशारा करता है उचित कार्यवाही की मांग करते है.....!
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष मधूसूदन दास ने कहा कि -- कोरबा जिला शिक्षा विभाग की हालत अत्यंत चिंताजनक है लगातार लापरवाही का मामला संज्ञान में आते रहा है अभी कुछ दिन पूर्व देखा गया है की विभाग की लापरवाही से सरकारी विद्यालयों में वितरण के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध करवाए गए विद्यालय यूनिफार्म को विभाग के लापरवाही अधिकारी,बाबू के द्वारा बर्बाद किया जा रहा है इसके अलावा जिलाशिक्षाअधिकारी के द्वारा जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति किया जा रहा है सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को जांच अधिकारी बना देना जांच को प्रभावित करने की ओर इशारा करता है युवा कांग्रेस जिला कोरबा द्वारा इस मामले में ज़िलाधीश महोदय को पत्र सौप कर उचित जांच एव जिम्मेदार अधिकारी के ऊपर सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की गई एव  प्रतिलिपी माननीय मुख्यमंत्री महोदय (छ.ग.शासन), माननीय सांसद महोदया जी(कोरबा लोकसभा क्षेत्र),माननीय शिक्षा मंत्री महोदय (छत्तीसगढ़ शासन) को सौंपा जाएगा......!

इस अवसर पर युवा कांग्रेस जिला  सचिव कमल किशोर चंद्रा,जिला कार्यसमिति सदस्य दीपेश यादव,ब्लॉक उपाध्यक्ष आदिल खान,कुसमुंडा ब्लॉक संयोजक अमित शर्मा और अनेक युवा कांग्रेसी उपस्थित थे......!

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume