*पाली पुलिस ने पेट्रोलिंग गश्त के दौरान चोरी की मेस्ट्रो स्कूटी को बेचते आरोपी को किया गिरफ्तार*
कोरबा(पाली):-कोरबा पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा (भा.पु.से) द्वारा क्षेत्रान्तर्गत कानून-व्यवस्था
दुरूस्त करने एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने विशेष टीम गठित कर थाना क्षेत्र में कानूनी कसावट लाने कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था कि प्राप्त दिशा-निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कटघोरा रामगोपाल करियारे के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक लीलाधर राठौर द्वारा अपने मातहत अधिकारी/कर्मचारियों की अलग-अलग टीम बनाकर, मुखबिरों को सकिय कर क्षेत्र में सतत पेट्रोलिंग गश्त कराया जा रहा था। जिसके फलस्वरूप दिनांक 15.06.2021 को थाना पाली पुलिस प्र.आर. 308 प्रवीण नरडे आरक्षक 429 विनोद नाथ योगी को जरिये मुखबीर सूचना मिली कि केराझरिया का अजय अगरिया चोरी की मेस्ट्रो स्कूटी को बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है ।जिसकी सूचना पर केराझरिया ढुकुपथरा मार्ग पर घेराबंदी कर आरोपी अजय अगरिया पिता जेठू सिंह 23 वर्ष निवासी केराझरिया को रोककर उससे पूछताछ की गई , तो वह गोल-मोल जवाब देकर गुमराह करने लगा, कड़ाई से पूछताछ करने पर मेस्ट्रो वाहन कमांक सीजी 12एजेड0-6545 को उरगा (भादा) पेट्रोल पंप के पास रोड से वाहन लेकर आना व वाहन का दस्तावेज नहीं होना बताया, जो मेस्ट्रो वाहन चोरी का होने आशंका पर जप्त की गई । एवं आरोपी का कृत्य धारा 41(1-4)/379 भादवि का पाये जाने से आरोपी को गिर० कर न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जो माननीय न्यायालय द्वारा जेल वारंट देने से उपजेल कटघोरा दाखिल किया गया।
निरीक्षक लीलाधर राठौर के कुशल नेतृत्व में पाली पुलिस टीम द्वारा मुखबीरों को सक्रिय कर संदेही आरोपी की पता तलाश हेतु कराई जा रही पेट्रोलिंग गश्त के कारण आदतन अपराध जगत में सक्रिय रहने वाले अजय अगरिया को मेस्ट्रो स्कूटी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया गया।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद