*एकल अभियान गांव मे लोगों को पाम्पलेट चिपका कर कोरोना* *टीका के लिए जन जागरुकता का प्रयास*
एकल अभियान
( वन बंधु परिषद)एक समाजसेवी संस्था है जो अपने कोरबा जिले के 300गावों मे पंचमुखी शिक्षा जैसे-प्राथमिक शिक्षा, आरोग्य, ग्राम विकास ,जागरण, संस्कार वनवासी भाई बहनो को देने का कार्य कर रही है,कोरोनाकाल मे विद्यालय संचालन बंद किया गया है, लेकिन आचार्य भाई बहन सरकार की प्रत्येक कार्य योजना लोगों तक पहुंचे,इस उद्देश से कार्य कर रहे हैं, इसी कडी मे स्वयं का एकल अरोग्य हेल्पलाईन 01141236457सेंटर चालू किये है, जिससे घर बैठे नेटवर्क मे आयुर्वेद, एलोपैथी, होमियोपैथी दवा के संबंध मे आवश्यक जानकारी, सलाह डाकटरो से ले पाये, लाकडाऊन मे डाक्टर ढुंढने की नौबत न आये, लोगों को घर बैठे सुविधा उपलब्ध किया गया है, गांव मे कोरोना टेस्ट और टीका लगवाने के संबंध में बहुत ज्यादा भ्रम,अफवाह ने जकड रखा है, जिससे घर से टीका के लिए नही निकलते है, इसे ध्यान मे रखते हुए एकल आरोग्य फाऊनडेशन ने 300गांवों के दो प्रकार के पत्रक भेजवाये है, जिसमे कोरोना टीका के बारे मे सरल जानकारी दिया गया है जिसे चौक चौराहा पर चिपकाना है जिस पढकर गाँव वालो मे जागरूक आयेगी ,शायद टीका लगवाने के नाम से न भागे, एकल अभियान गांव में हर प्रयास कर रही है जिससे गाँव के लोगों मे जागरुकता फैला सके। एकल कार्यकर्ता गांव में जाकर पत्रक बाँटने और आरोग्य समिति को समपर्क करने का प्रयास कर रही है, जिले के अभियान प्रमुख श्री किताबसिह पैकरा ने बताया कि गांवों के लोगों जन जागरूकता की कमी है पर विस्तार से समझाने से समझते है
वनांचल क्षेत्र देवपहरी संच प्रमुख चंद्राकुमार राठिया की अलग परेशानी, इस क्षेत्र में नेटवर्क की भारी समस्या है, जिससे समिति आचार्य आनलाइन अरोग्य प्रशिक्षण से वंचित है, सोशल मीडिया भी कई गांव मे व्यर्थ है लोगों को समपर्क करना मुश्किल हो रहा है। फिर भी देशहित मे संघर्ष जारी रहेगा।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद