Top News

बांकिमोंगरा के व्यापारि बंधु, कॉलोनी वासी और आम जनता, लंबे अरसे से, एसईसीएल और नगर निगम की नींद खुलने का कर रहे इंतजार,,, देखे पूरी खबर

AM अबतक न्यूज़


कोरबा :– बांकिमोंगरा में समस्याएं तो अनेक है, चाहे वो नगर निगम से जुड़ी हो या एसईसीएल से पर हल करने वाले पिछले कई सालों से गहरी नींद में सोए हुए है, कभी नींद खुलती भी है तो मिलती है सिर्फ आश्वासन, फिलहाल वर्तमान की बात करे तो बरसात से जुड़े बड़ी समस्याएं है जिसका सामना अभी यहां की जनता और व्यापारी गण कर रहे है

मुद्दे की बात

हर बरसात की तरह इस बार भी बरसात आते ही बांकिमोंगरा के व्यापारी परेशान होने लगे है, और इसकी मुख्य वजह है की बारिश होते ही निगम की बनी नाली ओवर फ्लो होकर नाली के कचरे और गंदा पानी बाहर आने लगती है और दुकानों में घुसने लगती है जिससे व्यापारी गण को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है । 
समस्या आज की नही बल्कि पिछले 7 वर्षो से है जब की इसकी शिकायत निगम में कई बार की जा चुकी है , अधिकारी निरीक्षण के आते जरूर है पर वापस जाकर कुंभ करणीय नींद सो जाते है !

व्यापारियों से बात करने पर छत्तीसगढ़ हार्डवेयर के संचालक ने बताया कि मेरे घर के आंगन से होकर नगर निगम द्वारा बनाई नाली बाहर की गई है जो बरसात के आते ही बारिश से नाली के बने चेंबर से पानी व कचरा पूरे घर में घुसने लगता है, गंदगी के साथ साथ बदबू भी होती है जिससे हमे बड़ी परेशानिया होती है ।


मेन चौक का हाल भी कुछ ऐशा ही है,,,बारिश होते ही सारी नालिया ओवर फ्लो होकर दुकानों के सामने गंदा पानी और कचरे की ढेर लगी रहती है ।

बी आर सेल्स के संचालक ने सड़क के वजह से हो रही नुकसान को बताया,, बांकिमोंगरा की सड़को की स्थिति इतनी बदतर है की सड़क का नाम ही है पर सड़क कहीं दिखता नही, मेरे दुकान के सामने ही सड़क पर इतनी बड़ी गड्ढे है की मानो बरसात में सड़क से तलाब हो जाती है , और ऊपर से एसईसीएल खदान की चलने वाली सैकड़ों गाडियां की चक्को में पड़कर कभी गिट्टी तो कभी पानी आते है जिससे हमारा बहुत नुकसान होता है,, तो वही गर्मी के मौसम में इतनी धूल उड़ती है की आने जाने वाले लोग भी नही दिखते जो किसी बड़ी घटना को निमत्रण देने जैसा है,,,,,।


बता दे की अभी कुछ माह पहले ही एक सर्वदलीय एक दिवसीय धरना भी किया गया था, जिसमे एसईसीएल के अधिकारियों द्वारा ये आश्वासन दिया गया था की 1 माह में रोड का काम शुरू करा दिया जाएगा और सुबह शाम पानी डलवाया जायेगा जो अब तक शुरू ही नही हुआ,,। 

कॉलोनी की बात करे तो कॉलोनी वासी अभी ये असमंजस में है की साफ सफाई को लेकर किसके पास जाए,, एसईसीएल का टेंडर खत्म हो चुका है वही निगम का कहना है की वो छेत्र एसईसीएल का है, कल की बारिश से बताया जा रहा की कॉलोनी के लगभग कुछ घरों को छोड़ कर सारे घरों में गटर का गंदा पानी घुस गया था जिससे बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा है, ,,, ठेकेदारों और पार्षद का कहना है की अपनी समस्या का समाधान स्वयं करे,,,, ऐसे में वासियों को समझ नही आ रहा की अब जाए कहां ।


अब तो लोगो को निगम और एसईसीएल से भरोसा ही उठ गया है,,,लोग भी अब चक्कर लगा लगा कर थक चुके है,,, अब तो लोगो को कलयुग में किसी चमत्कार का इंतजार है,,, फिलहाल अब देखना है की क्या इस साल भी लोग उसी तरह परेशान रहेंगे या निगम और एसईसीएल का नींद खुलने का इंतजार करेंगे ।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume