Top News

गौठान से चोरी हुई सोलर प्लेट और लोहे के पाइप समेत दो चोरों को लिया हिरासत में, देखे पूरी खबर

AM अबतक 


कोरबा:– वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के बढ़ते स्तर को देखते हुये प्रभावी रोकथाम हेतु कोरबा क्षेत्र में पूर्ण लॉकडाउन किया गया है। लॉकडाउन में सुना स्थान का फायदा उठाकर चोरों द्वारा चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं चोर।
 जिसको ध्यान में रखते हुए श्रीमान् पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीणा के
द्वारा जिले में चोरी की घटनाओं पर लगाम कसने हेतु निर्देशित किया गया है। आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय कीर्तन राठौर एंव नगर पुलिस अधीक्षक महोदय दर्री खोमन लाल सिन्हा के मार्गदर्शन में चोरी पर संलिप्त गतिविधियों पर सतत लगातार निगरानी की जा रही थी, कि दिनांक 30.05.2021 को प्रार्थीया श्रीमति रामकुमारी बिंझवार( ग्राम
सरपंच ढपढ4) पति शिवनारायण बिंझवार उम्र 32 साल सा.-ढपढप, थाना-बांकीमोंगरा आकर लिखित आवेदन पेश कर शिकायत दर्ज कराई कि दिनांक 28-29.05.2021 के दरमियानी रात ग्राम ढपढप गौठान परिसर एवं चारागाह में लगे 02 नग सोलर प्लेट एवं 11 नग लोहे का पाईप तथा 02 नग पुराना त्रिपाल को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा रात्रि में
चोरी कर ले गया है,
 शिकायत पर थाना बांकीमोंगरा में अपराध क्र.100/2021, धारा 457,380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
 विवेचना के दौरान पुलिस को मुखबीर से सूचना मिला कि ग्राम जामचुआ अरदा निवासी होरीलाल बिंझवार पिता टिकैतराम बिंझवार उम्र 35 तथा प्यारे लाल बिंझवार पिता दिलीप बिंझवार उम्र 37 अपने घर में चोरी किया हुआ लोहे का पाईप रखा हुआ है उक्त दोनों संदेहियों को थाना तलब कर बारिकी से पूछताछ करने पर गौठान परिसर एवं चारागाह से 02 नग सोलर प्लेट एवं11 नग लोहे का पाईप चोरी करना बताया जिसे पेश करने पर समक्ष गवाहों के जप्त कर पुलिस कब्जा लिया। 
आरोपी होरीलाल एवं प्यारे लाल के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने से दिनांक 02.06.2021, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर उपजेल खिल किया गया। 
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक रानेन्द्र सिंह के नेतृत्व में सउनि कृष्णपाल कंवर, आर. रोहित राठौर, मदन जायसवाल, पुष्पेन्द्र पटेल, कुमार टण्डन, लेखराम धिरहे टीम गठित की गई थी जिसमें आरक्षक 700 रोहित राठौर, कुमार टण्डन का महत्वपूर्ण भुमिका रहा है।








Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume