AM अबतक न्यूज़
कोरबा। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कोरबा में जहां विभिन्न संगठनों द्वारा पौधे लगाए गए। वहीं जिले में सक्रिय पत्रकार यूनियन छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन के बैनर तले यूनियन के सदस्यों और जिले के पत्रकारों ने आरपी नगर दशहरा मैदान के समीप कॉलोनी के खाली जगह पर औषधि और फलदार पौधे लगाए गए और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अपनी सहभागिता सुनिश्चित की।
पौधरोपण कार्यक्रम में यूनियन के प्रदेश सहसचिव नीलम पड़वार, जिलाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष निखिल शर्मा, वरिष्ठ पत्रकार विजय दुबे, लक्ष्मण महंत सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद