Top News

अखिल वैश्विक क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के जिला प्रभारी बने रवि सिंह


अखिल वैश्विक क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के जिला प्रभारी बने रवि सिंह
----------------------------------------

पाली। अखिल वैश्विक क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के कोरबा जिला प्रभारी के रूप में रवि सिंह सोमवंशी की नियुक्ति की गई है।  ज्ञातव्य हो कि इनकी नियुक्ति क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के छत्तीसगढ़ प्रभारी एवं राष्ट्रीय सचिव प्रमुख सुरेश सिंह बैस की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संजीव सिंह छत्री द्वारा की गई है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ट्रस्ट के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने इस अवसर पर कहा कि कोरबा जिला प्रभारी के पद पर रवि सिंह के नियुक्ति से निश्चित ही हमारे जिला संगठन को और बल मिलेगा वह संगठन की ताकत में इजाफा होगा ।हमें आशा ही नहीं बल्कि विश्वास है कि उनके मार्गदर्शन में हमारे जिले में संगठन का विस्तार और उल्लेखनीय कार्य अवश्य होंगे। श्री रवि सिंह की नियुक्ति पर क्षत्रिय समाज में हर्ष व्याप्त  है ।
________०_____०_________

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume