Top News

बाकी मोंगरा ग्राम तेलसरा में बरसात के पानी निकासी को लेकर हुई हत्या,,,देखे पूरी खबर

AM अबतक न्यूज़



कोरबा :– थाना बाकी मोगरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तेलसरा में निवास करने वाले संतराम और उसका पड़ोसी जसपाल सिंह कंवर का बरसाती पानी के निकासी के लिए विवाद हो रहा था, विवाद बढ़ने के दौरान जसपाल कंवर को पास में रखा डंडा मिल गया, और उस डंडे से संतराम के सर पर एक जोरदार वार कर डाला जिससे संतराम अपना आपा खोते हुए जमीन पर गिर पड़ा,,,     संतराम को जमीन पर गिरता देख जसपाल सिंह कंवर घबरा गया और संतराम को उठाकर बाकी मोगरा एसईसीएल अस्पताल लेकर आया और घटना को छुपाते हुए दुर्घटना का नाम देकर इलाज करने को कहा, सर पर भारी चोट लगने की वजह से खून काफी ज्यादा बह गया था इस वजह से अस्पताल पहुंचने से पहले ही मृत हो चुका था, जिसे अस्पताल में जांच के दौरान मृत घोषित बताया गया, जिसके तुरंत बाद जसपाल सिंह कंवर अस्पताल से भाग निकला । 
मृतक व घटना की जानकारी अस्पताल प्रबंधन द्वारा मेमो बनाकर बाकी मोगरा थाना भेजा गया, जिसके बाद बाकी मोगरा पुलिस आनन-फानन में  आरोपी की तलाश में रवाना हो गई और कुछ ही देर में आरोपी जसपाल सिंह कंवर को धर दबोचा,,,,  फिलहाल पुलिस प्रशासन वारदात को गंभीरता से से लेते हुए छानबीन कर रही है।


Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume