Top News

सहारा इण्डिया बांकीमोगरा, मुख्य शाखा कोरबा द्वारा हमारे द्वारा जमा की गई राशि कीपरिपक्वता अवधि समाप्त होने के पश्चात भी हमारी जमा की गई राशि को भुगतान करने मेंआना कानी एवं टाल मटोल किये जाने की शिकायत


सहारा इण्डिया बांकीमोगरा, मुख्य शाखा कोरबा द्वारा हमारे द्वारा जमा की गई राशि की
परिपक्वता अवधि समाप्त होने के पश्चात भी हमारी जमा की गई राशि को भुगतान करने में
आना कानी एवं टाल मटोल किये जाने की शिकायत


सहारा इण्डिया बांकीमोगरा, मुख्य शाखा कोरबा द्वारा हमारे द्वारा जमा की गई राशि की
परिपक्वता अवधि समाप्त होने के पश्चात भी हमारी जमा की गई राशि को भुगतान करने में
आना कानी एवं टाल मटोल किये जाने की शिकायत 

मै ज्योत्सना रानी पति नरेन्द्र कुमार, निवासी - बांकीमोगरा जिला कोरबा (छ.ग.) की होकर
मेरे द्वारा सहारा इण्डिया सहारा परिवार बांकीमोगरा शाखा में 1,00,000/- रूपये वर्ष 2014 में
सहारा इण्डिया के अभिकर्ता के कहने पर जमा किया था, अभिकर्ता एवं सहारा इण्डिया द्वारा यह
कहा गया था कि छ: वर्ष पश्चात मुझे दुगनी राशि ब्याज सहित प्राप्त होगी तब मेरे द्वारा सहारा
इण्डिया 1,00,000/- जमा किया गया एवं मुझे पॉलिसी बॉण्ड क्रमांक/खाता क्रमांक
72475100887 प्रदान किया गया। उक्त पॉलिसी की परिपक्वता अवधि 21.06.2020 को पूर्ण होने
के पश्चात में मेरे द्वारा बाकीमोगरा शाखा में संपर्क करने पर कुछ दिनो पश्चात आने के लिए कहा
गया तद्पश्चात मेरे द्वारा लगातार सहारा इण्डिया परिवार शाखा बाकीमोगरा एवं मुख्य शाखा कोरबा
में चक्कर लगाया गया तथा शाखा प्रबंधक से लेकर अन्य कर्मचारियों से अपने जमा रकम से प्राप्त
होने वाली अभिलाभ सहित राशि की मांग करने पर बार-बार टाल मटौल एवं आनाकानी किया जाता
रहा तथा नये-नेय बहाने बनाकर मुझे कार्यालय से बाहर निकाल दिया जाता रहा है । महोदय मेरे
पुत्र को उच्च शिक्षा हेतु रकम की अत्यंत आवश्यकता है जिस हेतु मेरे द्वारा सुनियोजित तरीके से छ:
वर्ष पूर्व ही उक्त रकम को जमा कराई गई थी परंतु वर्तमान में सहारा इण्डिया द्वारा मेरे रकम का
भुगतान न कर उक्त रकम को हड़पने की मंशा रखता है जिससे मुझे अत्यंत आर्थिक एवं मानसिक
क्षति कारित हो रही है।
माननीय महोदय जी से निवेदन है कि सहारा परिवार के कृत्य से मै एवं मेरा परिवार
मानसिक आर्थिक रूप से आहत हो चूके है एवं सहारा इण्डिया के शाखा प्रबंधक एवं सहारा
अभिकर्ता की मंशा मेरे रकम को हड़पने एवं मुझे क्षति पहुचाने की प्रतित हो रही है ।
 माननीय कलेक्टर व  पुलिस अधीक्षक कोरबा  से निवेदन है कि उपरोक्त आधार पर सहारा इण्डिया शाख
कीमोगरा एवं मुख्य शाखा कोरबा के विरूद्ध कठोर कार्यवाही कर मुझे उचित न्याय प्रदान करने के
जान कृपा करे ।
आवेदिका

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume