छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के सदस्य अमृता निषाद कोरबा पहुंची
नवनियुक्त सदस्य का प्रथम गृह जिला आगमन पर कांग्रेस कमेटी दर्री के द्वारा आतिशी स्वागत
,अभिनंदन किया गया
छत्तीसगढ़ शासन मछुआ कल्याण बोर्ड के सदस्य श्रीमती अमृता निषाद पद भार ग्रहण करने के बाद कोरबा लौटी। नव नियुक्त सदस्य के गृह जिला आने पर जमनीपाली कोरबा,,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दर्री के अध्यक्ष सुधीर जैन एवं विवेक श्रीवास,एल्डरमेन आशीष अग्रवाल व जिला कांग्रेस कमेटी कोरबा के पदाधिकारियों व सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा फूल माला से भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया। मछुआ कल्याण बोर्ड के सदस्य बनने के बाद अमृता निषाद का यह प्रथम गृह जिला आगमन था,, पिछले लम्बे समय से निषाद जी मछुआरा समुदाय के आर्थिक एवं सामाजिक उत्थान के लिए छत्तीसगढ़ मछुआ महासंघ के बैनर तले निरंतर रूप से समाज को हमेशा संगठित करने का काम करते रहे हैं, तथा जमीनी स्तर पर लोगों के बीच जाकर काम करते हुए हमेशा उन्हें स्वरोजगार के प्रति जागरूक किया है इसलिए पूरे प्रदेश में मछुआ समुदाय से जुड़े हुए लोग इन्हें आज जानते हैं।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा अमृता निषाद को छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड का सदस्य बनाए जाने पर सरकार के इस फैसला से प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी एवं मछुआ महासंघ एवं मछुआरा समुदाय के बीच पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है। प्रदेश के मुखिया के द्वारा इस पद का दायित्व सौंपते हुए इन्हें और बड़ी जिम्मेदारी दी गई है कि मछुआ समाज के लोगों को संगठित कर उन्हें समाज के मुख्यधारा में जोड़े एवं सरकार के द्वारा संचालित योजनाओं को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं,,,।
मीडिया से चर्चा करते हुए अमृता निषाद ने कहा कि राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड का गठन इसलिए किया है ताकि मछुआरा समुदाय या मत्स्य व्यवसाय से जुड़े हुए लोग विशेष रुप से अपनी समस्या को आयोग के सामने अलग से रख सके और मेरा पहला प्राथमिकता यही होगा कि मैं हमारे समुदाय के लोगों की समस्याओं को हल कर सकूं और जो भी खामियां रह गई है उसे जल्द ही मछुआ नीति में शामिल करवाएंगे।,,,
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद