Top News

*डायल- 112 की सूझबूझ से घायल की बची जान* गश्त पर निकले डायल 112 के जवानों ने रास्ते में हुई दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अधिकारी को सूझबूझ का परिचय देते हुए प्रथम उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती करा कर जान बचाई।

*डायल- 112 की सूझबूझ से घायल की बची जान* 
गश्त पर निकले डायल 112 के जवानों ने रास्ते में हुई दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल अधिकारी को सूझबूझ का परिचय देते हुए प्रथम उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती करा कर जान बचाई।
  पाली  से कटघोरा मुख्य सड़क मार्ग पर माखनपुर के निकट अंबिकापुर से बिलासपुर आ रहे आर. के. भल्लावी पिता टी. एल. भल्लावी (53 वर्ष)  मार्केटिंग एसडीओ कृषि विभाग निवासी अंबिकापुर की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था,वही कार के अंदर एसी गैस लीकेज होने लगा।कार की खिड़कियां लॉक थी और गैस से दम घुटने लगा था। और घायल अधिकारी बेहोश हो गया था ,आस पास कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं था। इस दौरान कुछ सेकेंड की देर भी घायल को मौत की नींद सुला सकती थी, इस दौरान गश्त पर निकले डायल 112 ड्यूटी में तैनात  आरक्षक राजेश राठौर चालक महेंद्र जायसवाल व पाली थाना के आरक्षक अनिल कुर्रे की नजर दुर्घटनाग्रस्त कार पर पड़ी उन्होंने बिना देर किए कार का शीशा तोड़ते हुए बेहोशी की हालत में घायल को कार से बाहर निकाला जिसके सर व जबड़े , छाती में भी चोट दिखाई दे रहे थे वह व्यक्ति सांस नहीं ले पा रहा था जिसे वहीं जमीन पर लिटा कर सीने में पंपिंग किया और मुंह के माध्यम से ऑक्सीजन दी, जिससे कुछ देर में घायल की उखड़ती साँस कुछ सामान्य हुई जिसे तत्काल पाली सीएचसी लाया गया। चिकित्सकों ने प्रथम उपचार के बाद घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए बिलासपुर रेफर कर दिया।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume