Top News

*बेगुनाह आदिवासियों की गिरफ्तारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी कुदमुरा मंडल के द्वारा ग्रामीणों के साथ थाना का किया घेराव।*

*बेगुनाह आदिवासियों की गिरफ्तारी को लेकर भारतीय जनता पार्टी कुदमुरा मंडल के द्वारा ग्रामीणों के साथ थाना का किया घेराव।* 
आज भारतीय जनता पार्टी कुदमुरा मंडल के द्वारा पूर्व गृहमंत्री एवम रामपुर विधायक ननकीराम कंवर के नेतृत्व में  सैकड़ों ग्रामीणों के साथ करतला थाना का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया गया। पुलिस पर बेगुनाह आदिवासियों पर  गिरफ्तार और कार्रवाई करने आरोप लगाया।जांच पड़ताल किए बगैर पुलिस द्वारा एकपक्षीय  कार्रवाई की गई है। निष्पक्ष जांच और  जल्द रिहाई की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। शासन और प्रशासन ने निष्पक्ष जांच कर दोषी के ऊपर भी कार्यवाही ही करने का आश्वासन दिया है तब जाकर धरना प्रदर्शन को कुछ दिनों के लिए स्थगित किया गया। 
आज के इस धरना प्रदर्शन में पूर्व गृहमंत्री व रामपुर विधायक  ननकीराम कंवर जी, क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य  संदीप कंवर , भाजपा जिला महामंत्री  टिकेश्वर राठिया, भाजपा जिला मंत्री  रेणुका राठिया, भारतीय जनता पार्टी कुदमुरा मंडल के अध्यक्ष  लक्ष्मी श्रीवास ,करतला मंडल के अध्यक्ष  नटवर शर्मा, करतला मंडल के महामंत्री नागेंद्र ठाकुर, उमेश्वर सोनी,  ईश्वर राठिया , भान सिंह राठिया,  राजेंद्र राठिया,  कमलेश राय,  नीरज मिश्रा,  कुशराय, करतला युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष त्रिभुवन प्रजापति, कुदमुरा मंडल महिला को महामंत्री  सुखवारा राठिया, चचिया सरपंच  रामेश्वरी राठिया, मनिरो राठिया,  गीता देवी,  रमोती राठिया,  अगाशामती राठिया सहित सैकड़ों के संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। धरना प्रदर्शन में शामिल सभी भाजपा कार्यकर्ताओं का और आम ग्रामीण जनों का भारतीय जनता पार्टी कुदमुरा मंडल अध्यक्ष  लक्ष्मी श्रीवास ने आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume