Top News

प्रेमी को वीडियो कॉल कर फंदा बनाई और सामने ही लटककर प्रेमिका ने दे दी जान, ऐसी क्या बात हुई जिसके वजह से जान देनी पड़ी प्रेमिका को,,, देखे पूरी खबर

AM अबतक न्यूज़

कोरबा :– कोरबा की युवती जो दुर्ग में नर्स का कार्य करती थी, प्रेमी को वीडियो कॉल की फिर दोनो में ऐसी क्या बाते हुई की प्रेमिका ने पहले पी सैनिटाइजर फिर प्रेमी के सामने देखते ही देखते फंदे पर लटककर दे दी अपनी जान ।
_________________________


 कोरबा जिले की निवासी एक युवती जो दुर्ग के एक निजी अस्पताल में नर्स का कार्य कर रही थी, किसी बात को लेकर अपने प्रेमी से इतनी खफा हो गई कि उसने मौत को ही गले लगा लिया, उसने मरने से पहले अपने प्रेमी को वीडियो कॉल किया, या वीडियो कॉल पर जाने ऐसी क्या बात हुई जिसके वजह से युवती ने पहले सैनिटाइजर पी ली फिर पंखे पर फंदा बनाया और फंदे पर लटककर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार कोरबा निवासी 24 वर्षीय नीरा कुमारी भिलाई के एक निजी अस्पताल में नर्स का कार्य कर रही थी। तथा वह सुपेला कांट्रैक्टर कॉलोनी में राकेश उर्फ देवआनंद के घर पर किराए में रहकर ड्यूटी करती थी। उसके साथ आशा नाम की एक रूप पार्टनर भी रहती थी। आशा ने पुलिस को बताया कि नीरा ने 2 दिन पहले ही अस्पताल से छुट्टी ली थी। और वह अपने बहन के घर जाने तथा दो दिन बाद आने की बात बोली थी। मंगलवार की सुबह करीब 9 बजे नीरा अपने कमरे में ही थी और उसकी रूम पार्टनर आशा मॉल में ड्यूटी करने चली गई। जब वह शाम 6 बजे घर लौटी तो देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद है। उसने काफी दरवाजा खटखटाया, लेकिन किसी ने नहीं खोला न ही अंदर से कोई आवाज आई। इसके बाद आशा ने खिड़की से झांक कर देखा तो नीरा पंखे से फंदे में झूल रही थी। आशा ने तुरंत इसकी सूचना सुपेला पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर फंदे से शव को उसे नीचे उतारा। इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए शव भेज दिया। पुलिस को वहां से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। लेकिन प्रेम- प्रसंग का मामला सामने आया है। 

 प्रेमी को तलब कर प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई कि प्रेमी को वीडियो कॉल कर खफा प्रेमिका ने अपनी जान देने की बात कहते हुए सैनिटाइजर पी लिया, प्रेमी ने जब उसे ऐसा करने से मना करते हुए समझाने की कोशिश की तब युवती ने पंखे से फांसी का फंदा बनाया और वीडियो कॉल पर मेरे सामने देखते ही देखते झूल गई।

 फिलहाल पुलिस ने घटना स्थल से नर्स का मोबाइल जब्त कर लिया है। मृतका का मोबाइल लॉक है उसे खुलवाने के लिए भेज दिया गया है। प्रेमिका ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, घटना से जुड़ी आगे की सच्चाई मोबाईल फोन व प्रेमी से विस्तारक पूछताछ के बाद ही सामने आएगी ।





Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume