Top News

कटघोरा पुलिस की बड़ी सफलता बलात्कार के फरार आरोपी गिरफ्तार


कटघोरा पुलिस की बड़ी सफलता बलात्कार के फरार आरोपी गिरफ्तार
नाम आरोपी- लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा पिता स्व० जुगला राम
विश्वकर्मा उम्र 41 साल सा० बिंझरा, झिलमिली पारा थाना कटघोरा जिला कोरबा छ0ग0
विवरण :- मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.11.2021 को प्रार्थिया रिपोर्ट दर्ज करायी कि आरोपी लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा शादी का झूठा झांसा देकर उससे विगत 02 वर्षों से जबरन शारीरिक संबंध बनाया है तथा शादी के लिए बोलने पर जान से मारने की धमकी दिया है
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी घटना दिनांक से फरार था कि आज दिनांक 27.01.2022 के रात्रि आरोपी के ग्राम बिझरा एवं उसके आसपास देखे जाने की सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया एवं  पुलिस अधीक्षक  कोरबा  भोजराज पटेल के निर्देशन पर व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कोरबा  अभिषेक वर्मा तथा अनुविभागीय अधिकारी कटघोरा  ईश्वर त्रिवेद्वी के मार्गदर्शन में तत्काल थाना कटघोरा से पुलिस टीम गठित कर आरोपी पता तलाश हेतु रवाना किया गया तथा पतासाजी के दौरान आरोपी के उसके निवास ग्राम बिंझरा में होने की सूचना मिलने पर दबिश दिया गया । पुलिस को देख एक संदिग्ध व्यक्ति भागने लगा जिसे घेराबंदी कर पुलिस पार्टी के द्वारा पकडा गया। पुछताछ करने पर संदिग्ध व्यक्ति द्वारा अपना नाम लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा बताया गया। उक्त आरोपी को आज दिनांक 27.01.2022 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume