Top News

*'भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नगरी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न"*

*'भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नगरी के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम संपन्न"*
नगरी-धमतरी /   भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ नगरी के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम विकासखंड स्रोत  केंद्र नगरी के सभाकक्ष  में 8 फरवरी 2022 को सफलतापूर्वक संपन्न हुआ | शपथ ग्रहण समारोह का शुभारम्भ सतीश प्रकाश सिंह विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं पदेन सहायक जिला आयुक्त, महेंद्र नेताम अध्यक्ष भारत स्काउट गाइड नगरी, विमलेश मिश्रा सभापति भारत स्काउट गाइड नगरी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया | शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित दिनेश्वरी नेताम अध्यक्ष जनपद पंचायत नगरी ने कहा कि भारत स्काउट गाइड - सेवा और समर्पण भाव से कार्य करता है तथा  बच्चों में  देश प्रेम की भावना को जागृत करता है| भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ पदाधिकारी शपथ ग्रहण कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए  विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी पदेन  सहायक जिला आयुक्त स्काउट सतीश प्रकाश सिंह ने अध्यक्षीय उदबोधन में कहा कि स्काउट गाइड का मुख्य चार स्तंभ है - चरित्र, कौशल,उत्तरदायित्व एवं सेवा | उन्होंने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों से  विकासखंड में स्काउटिंग के नए आयाम स्थापित करने को कहा |  भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ पदाधिकारियों को शशि बंसोर स्काउट प्रशिक्षक द्वारा शपथ पत्र का पठन कर पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराया  गया | कार्यक्रम का संचालन राजेश तिवारी प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल भैंसामुड़ा पदेन कोषाध्यक्ष भारत स्काउट गाइड संघ नगरी द्वारा किया गया | कार्यक्रम में स्काउटिंग के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया | कार्यक्रम में स्वर्गीय ज्ञानेंद्र साहू व्याख्याता, स्काउट मास्टर शासकीय हाई स्कूल खैरभर्री के असामयिक निधन पर  श्रद्धांजलि अर्पित किया गया | कार्यक्रम में ए.बी.ई.ओ.  महेश्वरी ध्रुव, बी.आर.सी. बी.एम्.साहू,रामजी बोदेले,रूद्र प्रताप साहू,डा.घनाराम साहू,डा.किशोर साहू,आनंद राम साहू, सुलोचना साहू, रंजना सूर्यवंशी, मीना नेताम,  दीपक बिसेन, सती मरकाम,कुलेश्वर उइके,हेमंत जांगडे,पवन मिश्रा, निशा साहू, गायत्री बोदेले, वंदना सोम,विक्की खनुजा गनेशिया मरकाम, आरती ध्रुव,डीकेश साहू सहित गणमान्य नागरिक,कर्मचारीगण  आदि उपस्थित थे | कार्यक्रम के अंत में उपस्थितजनों के द्वारा राष्ट्रगान किया गया |

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume