Top News

112 की टीम करतला के द्वारा 112 वाहन पर कराया सुरक्षित प्रसव जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ 112 की टीम की सराहनीय कार्य

112 की टीम करतला के द्वारा 112 वाहन पर कराया सुरक्षित प्रसव जच्चा बच्चा दोनों स्वस्थ 112 की टीम की सराहनीय कार्य


ERV स्टाफ - आरक्षक-486 धीरज कुमार पटेल 
चालक  - अजय श्रीवास
C4 से मेडिकल इमरजेंसी की सूचना पर करतला कोबर 01 की टीम तत्काल रवाना होकर कॉलर  के बताए हुऐ पते पर ग्राम कोटमेर पीपल चौक के पास पहुंचे जहां एक व्यक्ति गिरधर मिला जिसने अपने पत्नी सुशीला राठिया के बारे में बताया की ,अत्यधिक प्रसव पीड़ा हो रही है कॉलर महिला मितानिन मनबारी
राठिया(6261868176) ने बताया कि मेरे द्वारा कई बार सहायता हेतु 102,108 से गुहार लगाई ,परंतु कोई सहायता उपलब्ध नहीं हो पाई । सभी ने आने के लिए मना कर दिया ।तब मैंने डायल 112 से संपर्क किया टीम द्वारा बिना समय व्यतीत किए प्रसव पीड़ित महिला की मदद के लिए पहुंचे । erv टीम के स्टाफ के द्वारा प्रसव पीड़ित महिला को इलाज हेतु अस्पताल लेकर आ रहे थे रास्ते में प्रसव पीड़ित महिला को अत्यधिक पीड़ा होने से मितानिन एवं परिजनों द्वारा रास्ते में ही ईआरवी वाहन को सही जगह देख ,रोककर उक्त महिला का रास्ते में ही erv वाहन के अंदर सुरक्षित प्रसव कराया। जहां महिला ने स्वस्थ प्रथम शिशु लडका को जन्म दिया। जच्चा- बच्चा दोनों  स्वस्थ हैं प्रसव उपरांत उक्त जच्चा बच्चा दोनों को सीएससी करतला भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर द्वारा महिला व बच्चे दोनों को स्वस्थ होना बताया गया टीम की इस कार्यवाही हेतु परिवार द्वारा बहुत-बहुत धन्यवाद दिया और काफी सराहना की।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume