Top News

14मार्च को उग्र आंदोलन भू विस्थापित संघ रोजगार किसान एकता का आव्हान करेंगे कुशमुण्डा खदान बन्द....... अध्यक्ष राधेश्याम कश्यप





          14मार्च को उग्र आंदोलन भू विस्थापित संघ रोजगार किसान एकता  का आव्हान करेंगे कुशमुण्डा खदान बन्द.......      अध्यक्ष राधेश्याम कश्यप




जिला कोरबा भू विस्थापित संघ रोजगार किसान एकता के अध्यक्ष राधेश्याम कश्यप एवं किसान सभा नेता सह सचिव दीपक साहू  ने 14 मार्च खदान बंदी को सफल बनाने के लिए  गांव गांव में जगह जगह नुक्कड़ आमसभा में संबोधित करके सभी को खदान बंदी सफल बनाने के लिए आव्हान किया जा रहा  है l भू विस्थापित संघ रोजगार किसान एकता अध्यक्ष राधेश्याम कश्यप ने कहा है 14 मार्च खदान बंदी एसईसीएल कुसमुंडा क्षेत्र ऐतिहासिक रहेगा हमेशा हम लोगों को रोजगार के बहाने झूठा आश्वासन ही देते आ रहे  है l हमारे पूर्वजों के जमीन देकर हम ठगा महसूस कर रहे हैं जिसे हम लोग काफी आक्रोश है और अब आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे और साथियों आप लोगों का भी समर्थन देने के लिए आए हैं l हमारा संगठन एक गैर राजनीतिक संगठन है हमारे संगठन में सभी अन्य राजनीतिक पार्टी कांग्रेस भाजपा जोगी कांग्रेश सभी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी से अपील करता है l  आप सभी लोगों से   आग्रह है कि इस हड़ताल में आए समर्थन दे हमारी ताकत दोगुना करें आप सभी लोगों का सहयोग से इस लड़ाई को जीती जा सकती  है l मिनी रत्न एसईसीएल कंपनी अंग्रेज नीति को 14 मार्च को जड़ समेत उखाड़  फेंकना है अब समय आ गया है बदलाव का आगाज हो चुका है अभी नहीं तो कभी नहीं अब हम जाग चुके हैं पानी सर से ऊपर गुजर चुका है जिसमें आप सभी लोगों का समर्थन संगठन को आवश्यकता है सभी लोगों का स्वागत है l हैै
हमारे समर्थन में आये सीपीआईएम कम्युनिस्ट पार्टी के जिला सचिव प्रशांत एवं भू विस्थापित किसान एकता जिला सचिव दामोदर श्याम ने कहा कि संगठन अपना चट्टानी एकता बनाए रखे हैं जीत पक्की् है l

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume