Top News

दुकानदार के गल्ले से सत्तर हजार की चोरी,,,,, चोर पुलिस के गिरफ्त में,,, देखे पूरी खबर

AM अबतक न्यूज़
कोरबा :- थाना बाकी मोगरा अंतर्गत मेन चौक स्थित आशियाना शू पैलेस के संचालक अबुल हसन ने 05/02/22 को थाना बांकी मोंगरा में मौखिक सूचना दी की मेरे दुकान से लगभग 70000/- रुपए चोरी हो गई है,,,


दुकान के संचालक के बताए अनुसार व्यापारी को देने के लिए कल दिनांक 04/02/22 को  ₹70000 घर से लाया था किसी कारण व्यापारी द्वारा बताया गया की आज नही आकार मैं आने वाले कल को आऊंगा  जिसके बाद मैंने वो रकम 70000/- का एक बंडल और ₹35000 का एक बंडल बनाकर रात को 10 बजे घर जाने से पहले गल्ले में ही रखा दिया , और रोज की तरह अपने दुकान के अंदर बने छज्जे के ऊपर मुख्य बिजली का ग्रीप काटने चढ़ा और बिजली काट कर नीचे उतर दुकान बढ़ाकर घर को चले गया, और सुबह जब दुकान खोला और गल्ले में देखा तो व्यापारी को देने वाला 70000/- वाला बंडल गायब था,  ।

रात को पैसे गिनकर गल्ला में रखते वक्त मेरे दुकान में दीपक नाम का एक व्यक्ति आया था, जो पैसे गिनकर रखते तक बैठा था, और मेरे बिजली का ग्रीप निकाल के छज्जा से उतरा तब वो जा चुका था, जो गायत्री मुहल्ले में निवास करता है जो चौक के ही एक दुकान में काम करता है और अक्सर रात में अपने काम से छूटने के बाद मेरे दुकान में आकर बैठता था, जिसके वजह से मैंने ध्यान दिए बिना ही दुकान का बिजली काटा और बढ़ाकर घर चला गया। पैसे गायब देख जब सुबह मैंने उससे संपर्क करने की कोशिश की तो मुझे पता चला कि वह अपने गांव चला गया है शादी में जो कुछ दिन बाद आएगा, कुछ दिन बाद मैंने उसे देखा तो पैसों के बारे में पूछा तो मैंने नहीं लिया है कह कर चला गया, और उसी दिन से फिर गांव चला गया, फिर कुछ दिन बाद वो वापस आ गया है  ।

जिसके बाद दिनांक 19/02/22 को दुकान के संचालक अबुल हसन द्वारा बाकी थाने में इस घटना की पूरी जानकारी आवेदन के माध्यम से दिया गया, घटना को गंभीरता से लेते हुए बाकी पुलिस ने दीपक नामक व्यक्ति जो रात में दुकान बढ़ाते और रकम रखते वक्त मौजूद था, कुछ दिन उसपर नजर रख उसकी गतिविधि देखी और शक होने पे उसको दिनांक 28/02/22 को थाने बुलाकर पूछताछ की तो दीपक ने 70000/- का चोरी करना स्वीकार कर लिया है,,, जिसके बाद वो चोरी किए रकम को वापस करने की बात कह रहा है,,,,
दुकान संचालक से मिली जानकारी के अनुसार कल वह चोरी हुए रकम को वापस करेगा,,, आगे की जानकारी शेष,,,,,, 





 

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume