Top News

आज भारतीय जनता पार्टी कुदमुरा मंडल का कार्यकारिणी बैठक कोरकोमा में संपन्न हुआ




आज भारतीय जनता पार्टी कुदमुरा मंडल का कार्यकारिणी बैठक कोरकोमा में संपन्न हुआ
आज भारतीय जनता पार्टी कुदमुरा मंडल का कार्यकारिणी बैठक कोरकोमा में संपन्न हुआ। जिसमें कार्यकर्ताओं ने *मन की बात* सुनी साथ ही इंदिरा गांधी के द्वारा लगाए गए *आपातकाल* के विषय में प्रकाश डालते हुए आगामी शक्ति केंद्र और बुथो में बैठक करने का कार्यक्रम तय किया गया। *बलिदान दिवस* के अवसर पर वृक्षारोपण करना है ऐसा पार्टी के द्वारा तय  किया गया है इसी कार्यक्रम के तहत तुरी धाम कोरकोरमा में  फलदार पौधे का वृक्षारोपण किया गया।
आज के बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री व रामपुर विधायक * ननकीराम कंवर * ने अपने उद्बोधन में सभी कार्यकर्ताओं को देश के प्रधानमंत्री आदरणीय  नरेंद्र मोदी  के योजनाओं को जन-जन तक ले जाने साथ में भूपेश सरकार की नाकामियों को बूथ स्तर पर कार्यक्रम कर विरोध प्रदर्शन करने का आग्रह किया गया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष और कुदमुरा मंडल के प्रभारी * प्रफुल्ल  तिवारी * ने  आजीवन सहयोग निधि, सरल डाटा, बुथ समितियों के जानकारी लेकर संगठन को मजबूत करने के लिए शक्ति केंद्र स्तर में बैठक करने का निर्देश दिया। मन की बात और आपातकाल कार्यक्रम के प्रभारी * किशन अग्रवाल *  आपात काल पर प्रकाश डालते हुए इंदिरा गांधी के तानाशाही रवैया से अपने राजनीतिक हित को बचाने के लिए किस तरह से आपातकाल की घोषणा की इसके विषय में सारांश प्रकाश डालें। भारतीय जनता पार्टी कुदमुरा मंडल के अध्यक्ष *लक्ष्मी श्रीवास*  स्वागत भाषण में पूर्व में किए गए कार्यक्रमों की के विषय में प्रकाश डालते हुए सभी कार्यकर्ताओं को 2023 के विधानसभा चुनाव को जीत के लक्ष्य लेकर मैदान में उतरने आह्वान किया।
आज के कार्यक्रम में ननकीराम कंवर , प्रफुल्ल तिवारी,  किशन अग्रवाल,  रेणुका राठिया,  ईश्वर सिंह राठिया , श्याम लाल पटेल, अध्यक्ष  लक्ष्मी श्रीवास, महामंत्री  राजू गुप्ता और  हेमलाल झारिया, विधायक प्रतिनिधि  विनय पांडे, शिव भार्गव ,रविंद्र राठिया , घासीराम  मझवार , सुरेंद्र चौहान,मनीष यादव,मुढुनारा सरपंच गजानंद राठिया, दिनेश प्रजापति, मिट्ठू यादव, रामजीवन कवर, रामायण राठिया, अक्षय राठिया, सचिन राठिया, रामकुमार राठिया, रामचंद्र राठिया, बंधु राम यादव,गौरी कंवर, छबि लाल पटेल सहित मंडल के पदाधिकारी और कार्यसमिति के सदस्य उपस्थित थे।


भारतीय जनता पार्टी कुदमुरा मंडल

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume