17 फरवरी को भारतीय जनता पार्टी करेगी चक्का जाम,
बस्तर में नक्सलियों द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के विरोध में आयोजित किया जा रहा है कार्यक्रम
कोरबा –
आप सबको विदित है बस्तर संभाग के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की नक्सलियों के द्वारा लगातार *टारगेट किलिंग (हत्या)* की जा रही है और कांग्रेस की भूपेश सरकार कार्यवाही करने के बजाय मूकदर्शक बनी हुई है जिससे लग रहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं को टारगेट कर साजिशन हत्या करवाई जा रही है।
इसके विरोध में प्रदेश नेतृत्व ने तय किया है कि *दिनांक 17 फरवरी 2023 को समय दोपहर 1:30 बजे से 4:00 बजे* तक प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में चक्का जाम कर इसका विरोध जताया जाए।
इस हेतु कोरबा जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों में निम्न स्थानों पर चक्का जाम किया जाना तय किया गया है।
*कोरबा विधानसभा*
1. राजमाता सिंधिया चौक दर्री में
दर्री व बालको मंडल द्वारा
2. गौ माता चौक कोरबा में
कोरबा व कोसाबाड़ी मंडल द्वारा
*कटघोरा विधानसभा*
1.जेंजरा बायपास चौक कटघोरा
कटघोरा, बांकी मोंगरा व पोड़ी उपरोड़ा मंडल द्वारा
2. सराई सिंगार चौक हरदी
बाजार में
हरदी बाजार, दीपका व भिलाई बाजार मंडल द्वारा
*पाली तानाखार विधानसभा*
1. डूमरकछार चौक में
कोसाबाड़ी के पास
पाली व चैतमा मंडल द्वारा
2. चोटिया चौक में
चोटिया व पसान मंडल द्वारा
*रामपुर विधानसभा में*
1. उरगा चौक में
रामपुर के सभी पांचों मंडल द्वारा
उपरोक्त सभी जगहों पर चक्का जाम किया जाना है
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद