Top News

*रलिया में ग्रामीणों के विरोध के बावजूद जबरदस्ती मकानों का नापी* *नराईबोध गोलीकांड की पुनरावृत्ति करना चाह रही प्रशासन ?* -

*रलिया में ग्रामीणों के विरोध के बावजूद जबरदस्ती मकानों का नापी* 
*नराईबोध गोलीकांड की पुनरावृत्ति करना चाह रही प्रशासन ?* - 
*रलिया//हरदीबाजार//कोरबा:-*
ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति ने भूविस्थापितों की मूलभूत सुविधाओं को मुहैय्या कराये बगैर उत्खनन कार्य के लिए जोर जबरदस्ती करने का आरोप लगाते हुए जिलाधीश से मांग किया है कि एसईसीएल व प्रशासन के द्वारा गांव में मकानों व परिसम्पतियों का मूल्यांकन कार्य पर रोक लगायी जाए तथा सन्गठन के सचिव और अन्य ग्रामीणों पर हमला करने वाले अवांछित तत्वों की तत्काल गिरफ्तारी किया जाए । 

ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति के अध्यक्ष सपूरन कुलदीप ने सन्गठन की ओर से कलेक्टर और मुख्यमंत्री को पत्र प्रेषित कर ग्राम रलिया में हुये घटना की निंदा करते हुऐ सन्गठन के सचिव श्री विजयपाल सिंह तंवर एवं अन्य पर हमला करने वाले व्यक्तियों पर कार्यवाही एवं ग्राम रलिया तहसील कटघोरा में आंशिक अधिग्रहण पर रोक लगाते हुए सम्पूर्ण अर्जन किये बगैर परिसम्पतियों का मूल्यांकन कार्य ( नापी ) बंद करने की मांग  किया है । 

उन्होंने अपने पत्र में उल्लेख करते हूए कहा है कि ग्रामीणों की ओर से घटना दिनांक 5 अप्रैल को ग्राम रलिया में मकानों के नापी करने के विरोध करते हुए शांति पूर्वक बैठे लोंगो पर गांव के ही कुछ लोंगो के द्वारा हमला  किया गया था जिसकी शिकायत गांव वालों के द्वारा किया जा चुका है । संविधानिक अधिकार के तहत विरोध को कुचलने की नीयत से ग्राम रलिया में जिस तरह की घटना सामने आयी है वह पूरी तरह से तानाशाही कृत्य व जनभावनाओं के विपरीत है | लिखे गए पत्र में श्री कुलदीप ने ग्राम नराईबोध में प्रशासन द्वारा जोर जबरदस्ती से उत्खनन करवाने की घटना का का उल्लेख करते हुये कहा है कि  वर्ष 1997 में इसी तरह से प्रशासन द्वारा जबरदस्ती किये जाने पर गोलीकांड की घटना सामने आ चुकी है जिसमे दो व्यक्ति की मौत हो गयी थी , जिससे सबक लेने की जरूरत है | अत: मूल्यांकन कार्य को तत्काल रोकी जाये और जन भावनाओं को ध्यान में रखते हुये उचित कदम उठायें जाएँ जिससे कोई अप्रिय घटना न हो | 

*मांगे* 

01. ऊर्जाधानी भूविस्थापित किसान कल्याण समिति के सचिव श्री विजयपाल सिंह तंवर सहित अन्य व्यक्तियों पर जिन लोंगो ने गाली गलौज और मारपीट किया हैं उनको तत्काल गिरफ्तार किया जाये  । 

02. ग्राम रलिया का एस ई सी एल गेवरा क्षेत्र विस्तार और कोयला उत्खनन हेतु टुकड़ों में आंशिक अर्जन किया जा रहा है जिससे किसानो को रोजगार से वंचित होना पड रहा है जिसके कारण समस्त ग्रामवासी एक साथ पूर्ण अर्जन की मांग कर रहे हैं और परिसम्पतियों का मूल्यांकन करने से इन्कार कर रहे हैं दो तीन लोग जिन्होंने मुआवजा की लालच में मकान का निर्माण कराये हैं वही बस ग्रामीणों के साथ नहीं हैं, और ऐसे लोंगो के लिए एस ई सी एल प्रबंधन व प्रशासन के अधिकारी जबरदस्ती मकानों का नापी करना शुरू कर दिये हैं , इससे कभी भी अप्रिय घटना हो सकती है | 

03. ग्राम रलिया के किसानो को विभिन्न योजनाओं से प्राप्त पट्टों के आधार पर रोजगार , मुआवजा , बसाहट जैसी समस्त सुविधाये प्रदान किया जाये |


Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume