स्कूल की बाउंड्रीवॉल तोड़कर शासकीय भूमि पर बल पूर्वक कब्जा सरपंच बना रही है दुकान और मकान ..... सरपंच का गुरुर
ग्राम पंचायत बरपाली सरपंच ने दबंगई करते हुए स्कूल की बाउंड्री वॉल को तोड़कर शासकीय भूमि पर कब्जा कर लिया है। स्वयं के उपयोग के लिए अब दुकान और मकान का निर्माण कराया जा रहा है। जिसे रोकने की मांग को लेकर पंच और ग्रामीणों ने कलेक्टर से शिकायत की है। ग्राम पंचायत सरपंच सुमित्रा बाई बिंझवार पर यह गंभीर आरोप लगाया गया है। शिकायत करने वालों का कहना है कि ग्राम पंचायत बरपाली में कन्या प्राथमिक शाला स्थित है। जो ग्राम बरपाली मेन रोड किनारे है। ग्राम सरपंच द्वारा अवैधानिक तरीके से पद का दुरूपयोग कर रोड किनारे विद्यालय के बाउंड्रीवाल को तोड़कर कांप्लेक्स निर्माण कराया जा रहा है। जबकि उक्त शासकीय भूमि पर शासन की शायद कोई भी योजना से किसी भी प्रकार की राशि स्वीकृति प्रदान नहीं की गई है। सरपंच द्वारा शासकीय भूमि पर अवैधानिक तरीके से स्वयं के उपयोग हेतु कब्जा कर शासकीय सम्पत्ति अहाता निर्माण को तोड़कर मकान निर्माण किया जा रहा है। सरपंच का उक्त कृत्य अवैधानिक होकर विधि विरूद्ध है अपनी सरपंची का पावर में कर रही है सरपंची का घमंड देखने को मिल रहा है। ग्राम पंचायत अधिनियम के विपरित है।आवेदन पर संज्ञान लेते हुए शीघ्र कार्यवाही कर सरपंच द्वारा किये जा रहे निर्माण कार्य को रोककर यथा शीघ्र जांच कराकर कानूनी कार्यवाही कराने की मांग की गई है। ताकि शासकीय भूमि को कब्जा होने से बचाया जा सके।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद