Top News

*पार्षद व ट्रांसपोर्टर ने मिलकर सार्वजनिक स्थल पर कब्जा कर मकान बनाया**ग्रामीणों के विरोध के बावजूद एक माह में खाली नही करा पायी एसईसीएल*

*पार्षद व ट्रांसपोर्टर ने मिलकर सार्वजनिक स्थल पर कब्जा कर मकान बनाया*
*ग्रामीणों के विरोध के बावजूद एक माह में खाली नही करा पायी एसईसीएल*
*ग्रामीणों ने कलेक्टर सहित दूसरे अधिकारियों से की शिकायत*

*निगम के अधिकारी की संदिग्ध भूमिका भी आयी सामने*

*सुराकछार//कोरबा
वार्ड नंबर 57 भैरोताल में SECL अधिकृत भूमि स्थित है जिसमें ट्रांसपोर्टर विमलेश शर्मा एवं वार्ड 56 के पार्षद पदमा साहू द्वारा अवैध निर्माण कराया गया है, जिसका भैरोताल वार्डवासी द्वारा विरोध करने पर SECL के सब एरिया मैंनेजर द्वारा दिनाँक 11/03/2023 को 72 घंटे मे बेजाकब्जा मुक्त करने का अल्टिमेटम दिया गया था किन्तु 15/03/2023 तक बेजाकब्जा नहीं हटाया गया तत्पश्चात पुनः विरोध करने पर सर्वमंगला जोन के राजस्व उप निरीक्षक संजय ठाकुर और पार्षद पदमा साहू ने मिलीभगत कर 5 वर्ष का सम्पति कर बना दिया गया और अवैध निर्माण को वैध बताने की साजिश तक कर डाली जो अनुचित कार्य की श्रेणी मे आता है, । 
ग्रामीणों द्वारा इस घटना के बाद 16 मार्च को प्रबन्धक कार्यालय का घेराव कर दिया गया जिसके बाद प्रबन्धन हरकत में आते हुए  महाप्रबंधक , बांकी थाना प्रभारी की मौजूदगी में पार्षद एवं ट्रांसपोर्टर को बुलाकर ग्रामीणों के साथ वार्ता किया गया और 4 दिनों में उक्त स्थल को खाली करने और अवैध रूप से कब्जा कर बनाई गई मकान को ध्वस्त करने की आम सहमति दी गयी किन्तु एक माह बीत जाने के बाद भी जगह को खाली नही करा पाने पर आज ग्रामीणों ने कलेक्टर , महापौर , आयुक्त , मुख्यमहाप्रबन्धक को ज्ञापन सौंपते हुए इस पूरे अवैध कार्यों में लिप्त पार्षद और राजस्व निरीक्षक पर दंडात्मक कार्यवाहि और कब्जा किये गए स्थान को मुक्त कराने की मांग किया है । 
गौर तलब है कि ग्राम भैरोताल की  अर्जित भूमि को मूल किसानो को वापस करने की मांग पर यहां के ग्रामीण सड़क व कानूनी संगर्ष कर रहे हैं उन्हें उनका अधिकार दिलाने में प्रबन्धन व प्रशासन चुप्पी साधे हुए है और उनकी आंखों के सामने अवैध कब्जा हो रहा है उसपर कोई कार्यवाही नही होना सन्देह को जन्म देता है । सौपे गए ज्ञापन में चेतावनी दी गयी है कि उक्त स्थान को खाली नही कराई जाती तो 19 अप्रैल को चक्का जाम कर विरोध किया जाएगा ।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume