*THE KERELA STORY*
सेवा भारती "बांकी मोंगरा" के सौजन्य से सर्व हिन्दू समाज बांकी मोंगरा के सानिध्य में 200 से अधिक हिन्दू युवक/युवतियों एवं शिवाजी उपनगर के स्वयंसेवको ने मिलकर यह फ़िल्म देखी।
बांकी मोंगरा के संघ कार्यालय से 2 बसों में लोग देशभक्ति गीत गाते हुए सिटीसेन्टर माल में स्थित सिनेमोड पहुँचे जंहा पर पहले से ही उपस्थित स्वयं सेवक बृजेश सिंह एवं बुद्धिसागर साही ने आगन्तुको का भब्य स्वागत किया।जिसके बाद राष्ट्रगान के साथ फ़िल्म की शुरुवात हुईं।थियेटर के भीतर ही नास्ता एवं जूस का प्रबंध किया गया था।सभी सनातनी बंधुओ के साथ ही मीडिया के भाइयो ने भी फ़िल्म देखी एवं सभी मे लवजिहाद एवं धर्मांतरण के खिलाफ काफी क्रोध देखा गया।
उपरोक्त कार्यक्रम के आयोजनकर्ता एवं सेवा भारती के शिवाजी उपनगर संयोजक प्रमोद अग्रवाल ने बताया कि इस फ़िल्म के प्रति महिलाओं एवं बालिकाओं में काफी उत्साह था और हमारा उद्देश्य भी था कि अधिक से अधिक बालिकाओं को यह फ़िल्म दिखाया जाय ताकि उनमे लव जिहाद के प्रति जागरूकता आ सके।
प्रमोद अग्रवाल ने बताया कि इस आयोजन में बृजेश सिंह , श्याम सिंह , बुद्धिसागर साही , जितेंद्र सिंह ,अमन साहनी,इन्द्रनारायण जायसवाल,प्रदीप साहू,अमीषा कुर्रे,रानी कुर्रे,रानी साहू,पूनम साहू,ट्विंकल साहू के साथ ही साथ बांकी मोंगरा,बलगी, कुसमुंडा के हिन्दू भाइयों ने बढ़चढ़ कर सहयोग किया। साथ ही सिनेमोड से संचालक श्री विशाल चावलानी जी का सहयोग अनुकरणीय रहा।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद