शंकरगढ़ विकासखंड में 27 जुलाई को मनाया जाएगा आयुष्मान त्यौहार
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं डॉ खूबचंद बघेल स्वास्थ्य सहायता योजना के अंतर्गत जिले के शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया जाना है
जिले के राशन कार्ड अनुसार कुल 772666 हितग्राहियों में से 645596 हितग्राहियों का आयुष्मान कार्ड पंजीयन किया जा चुका है शंकरगढ़ जनपद पंचायत के सीईओ संजय दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 जुलाई को आयुष्मान त्यौहार के दौरान शंकरगढ़ विकासखंड में शेष बचे हुए हितग्राहियों का भी पंजीयन किया जाएगा उन्होंने सभी लोगों से पंजीयन कराने की अपील की है
संवाददाता-मुकेश कुमार सिंह
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद