*कुचैना में शासकीय, वन एवं घास भूमि को भूमाफिया कूटरचना कर बिक्री कर रहे*
*ग्रामवासियों ने शिकायत किया अनुविभागीय दंडाधिकारी से*
*कुसमुंडा//कोरबा:-*
कोरबा जिले के तहसील कटघोरा जिला कोरबा के ग्राम कुचैना में स्थित शासकीय भूमि, वन एवं घास भूमि को भूमाफिया दलालो के द्वारा कूटरचना कर बिक्री किया जा रहा है। इसकी शिकायत अनुविभागीय दंडाधिकारी कटघोरा से की गई है ।
अनुविभागीय दंडाधिकारी कटघोरा को अवगत कराया गया है कि ग्राम कुचेना तहसील कटघोरा जिला कोरबा में कुसमुंडा दीपका मार्ग से सटे कुछ निजी हक की भूमि एवं शासकीय घास वनभूमि स्थित है। कुछ दिनों पूर्व से यहाँ पर भू-माफिया दलालो के द्वारा गांव के भोले-भाले किसानों को झांसे में लेकर शासकीय वन, घास, आबादी भूमि की फ़र्ज़ी कूटरचित दस्तावेज बनाकर बिक्री करने एवं कब्ज़ा करने की बड़े कारनामे किये जा रहे हैं। ऐसे भूमि पर बाहरी व्यक्तियों के द्वारा पक्का मकान का निर्माण किया जा रहा है ।
समस्त ग्रामवासी ग्राम कुचेना के द्वारा निवेदन किया गया है कि उक्त स्थान पर स्थित ज़मीन का भौतिक सत्यापन मौका जांच कराते हुए शासकीय वन,घाँस, आबादी भूमि को मुक्त कराने और इस कूटरचना में शामिल भूमाफिया दलालो के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही करने का कष्ट करे।आवेदन की प्रतिलिपी मुख्यमंत्री छ.ग शासन, कमिश्नर बिलासपुर, कलेक्टर को भी प्रेषित किया है ।
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद