सीईओ संजय दुबे ने की लोगों से अपील ,आधार कार्ड से संबंधित कार्यों को करवाएं पूरा
बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ जनपद पंचायत के सीईओ संजय दुबे ने सभी क्षेत्र वासियों से अपील किया है कि वे अपने आधार कार्ड के संबंध में सभी कार्यों को पूरा कराएं ताकि शासन द्वारा संचालित पेंशन योजना, राशन कार्ड, बैंक संबंधित कार्य, जैसे कई महत्वपूर्ण विषयों में आधार कार्ड की आवश्यकता होती है खासकर अभी जिनका आधार अपडेट नहीं है वह भी अपडेट करा लेवे ताकि आयुष्मान पंजीयन में भी उन्हें लाभ मिल सके आयुष्मान कार्ड पंजीयन के लिए शंकरगढ़ विकासखंड के सभी पंचायतों में शिविर के माध्यम से पंजीयन किया जा रहा है जनपद सीईओ संजय दुबे ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि जल्द से जल्द इस काम को अपने नजदीकी व्ही.एल.ई से पूरा कराएं क्योंकि आज के समय में आधार कार्ड का बहुत बड़ा महत्व है
रिपोर्टर -मुकेश सिंह
बलरामपुर
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद