Top News

16 अक्टूबर को मुख्यालय बिलासपुर का घेराव करेंगे विस्थापित

16 अक्टूबर को मुख्यालय बिलासपुर का घेराव करेंगे विस्थापित
ग्रामीण एसईसीएल के भूविस्थापित विरोधी गतिविधियों से  त्रस्त हो गए हैं । बार-बार आवेदन निवेदन के बाद भी मांगों पर केवल आश्वासन देकर गुमराह किया जा रहा है । विदित हो कि 26 सितंबर को बुडबुड खदान  में  आंदोलन किया गया था । जिसके संबंध में मुख्यालय के अधिकारियों की उपस्थिति में 29 सितंबर को महाप्रबंधक कार्यालय कोरबा में बैठक आयोजित की गई थी ।  वार्ता सकारात्मक नहीं होने के कारण ग्रामीण असंतुष्ट होकर एसईसीएल मुख्यालय घेराव करने के लिए मन बना लिए है । जिसके तारतम्य में आज ग्राम करतली में क्षेत्रीय पंचायत प्रतिनिधि व 7–8 पंचायत के ग्रामीण उपास्थित हुए । जिसमे 16 अक्टूबर को एसईसीएल मुख्यालय घेराव करने हेतु निर्णय लिया गया ।  मुख्यालय घेराव  में चारों परियोजनाओं की रोजगार, मुआवजा बसाहट, वैकल्पिक रोजगार , बसाहट का पट्टा एवम अन्य  समस्याओं को लेकर आंदोलन किया जाएगा । कोरबा जिले में गेवरा , दीपिका , कुसमुंडा , कोरबा परियोजना के द्वारा उत्खनन कार्य किया जा रहा है । प्रत्येक क्षेत्र में अलग-अलग नियम बनाकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है । शासन एसईसीएल की भूमि पर बेजा कब्जा किए लोगों को पट्टा आवंटित कर रहा है , जबकि एसईसीएल द्वारा नियमानुसार आवंटित पुनर्वास का कई आंदोलन के बाद भी आज तक पट्टा प्रदान नहीं किया गया । पक्षपात पूर्ण बर्ताव शुरू से ही  किया जा रहा है , जिसके फलस्वरुप सभी  परियोजनाओं की समस्या को ध्यान में रखकर मुख्यालय का घेराव किया जाएगा । जब तक मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं किया  जाता तब तक यह आंदोलन लगातार जारी रहेगा ।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume