AM अबतक न्यूज़
अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस 1 अक्टूबर 2025 को मेरा युवा भारत कोरबा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में मां सिद्धिदात्री जनकल्याण समिति बांकीमोंगरा द्वारा वृद्ध जनों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित वृद्ध जनों का समिति द्वारा गमछा श्री फल भेंट कर एवं फूलमाला पहना कर स्वागत किया गया इस अवसर पर श्री मुन्नालाल साहू अध्यक्ष ,श्री राम नारायण चौहान सचिव, कन्हैया लाल घृतलहरे,पन्नालाल साहू ,राम प्रसाद साहू ,भागीरथी साहू ,मुन्ना पटेल ,छेदीलाल अनंत, पवन कुमार, के डी महंत , अमरु दास,मोहित राम साहू ,बेनूलाल साहू ,हितेश कुमार ,लीलाधर साहू बैजनाथ शर्मा ,श्रीमती अगर बाई साहू ,लता चौहान ,रामायण दास दीवान , रत्ना गिरी नारायण के अलावा भारी संख्या में वृद्ध जन उपस्थित रहे।


