Top News

बाँकीमोंगरा में भ्रूण मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने शुरू की जांच।

कोरबा | बाँकीमोंगरा
आज दिनांक 31 जनवरी की शाम बाकी मोंगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाकी कॉलोनी, मनोरंजन क्लब के पीछे भ्रूण मिलने की सूचना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। खबर फैलते ही घटनास्थल पर आसपास के रहवासियों के साथ-साथ क्षेत्र के अन्य हिस्सों से भी भारी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
सूचना मिलते ही बाकी मोंगरा थाने के वर्तमान प्रभारी नंदलाल टंडन अपनी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और तुरंत जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए घेराबंदी की और साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया तेज कर दी। मामले की कड़ियों को जोड़ने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि संदिग्धों की पहचान की जा सके।
प्राथमिक जांच में स्थानीय लोगों से पूछताछ के दौरान यह तथ्य सामने आया है कि आज दोपहर के समय एक अज्ञात व्यक्ति को घटनास्थल के आसपास झोला लिए हुए देखा गया था। हालांकि, उसकी पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस इस जानकारी को आधार बनाकर हर पहलू से गहन विवेचना कर रही है।
घटना के बाद से इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल मामले में कानून के सभी प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume