Top News

SECL से सेवानिवृत्त सुंदर सोनवानी का सम्मान समारोह आयोजित।

कटाईनार चौक स्थित डॉ. रेशम कुर्रे जी के कार्यालय में SECL से कुशलतापूर्वक सेवानिवृत्त हुए श्री सुंदर सोनवानी जी के सम्मान में एक सादे एवं आत्मीय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं सुखमय जीवन की कामना की।
कार्यक्रम में पार्षद अश्वनी मिश्रा, संतोष अग्रवाल, संजय सिंह, रंगलाल साहू, दीपक बंजारे सहित अनेक मित्रगण एवं शुभचिंतक उपस्थित रहे। सभी ने श्री सोनवानी जी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया।
समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume