Top News

🔥 SECL जमीन पर फिर कब्जा! बाकी मोंगरा में भू-माफियाओं का खुला खेल, अधिकारियों को धमका कर भगाने का आरोप।

बाकीमोंगरा (कोरबा) – नगर पालिका परिषद बाकी मोंगरा के मुख्य इलाके, SECL अस्पताल के सामने स्थित खाली जमीन पर एक बार फिर कथित अतिक्रमण को लेकर हड़कंप मच गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि भू-माफियाओं ने इस जमीन को कब्जाने का जैसे ठेका ले रखा है और अब खुलेआम पक्का निर्माण कर कब्जे की कोशिश जारी है।
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इसी जमीन पर कब्जा हुआ था, जिससे बड़ा विवाद खड़ा हुआ था। उस समय विभागीय उदासीनता के कारण अतिक्रमणकारी सफल हो गए थे। अब बची हुई जमीन पर भी वैसा ही खेल दोहराए जाने का आरोप लगाया जा रहा है।
टेंट से शुरू, फिर पक्का कब्जा!
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक पहले टेंट लगाकर अस्थायी कब्जा किया जाता है, फिर धीरे-धीरे पक्का निर्माण कर जमीन हथियाने की रणनीति अपनाई जाती है। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि कथित तौर पर ठेके लेकर अतिक्रमण कराने का पूरा नेटवर्क सक्रिय है।
अधिकारियों को धमकाने का आरोप
मिली जानकारी के अनुसार, अतिक्रमण रोकने SECL की टीम जेसीबी लेकर मौके पर पहुंची थी, लेकिन वहां मौजूद लोगों ने कथित तौर पर अधिकारियों को ही धमका दिया। हालात ऐसे बने कि टीम को कार्रवाई किए बिना वापस लौटना पड़ा। इससे विभाग की कार्यप्रणाली और सख्ती पर भी सवाल उठ रहे हैं।
‘हिस्सेदारी’ की चर्चाएं तेज
स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी जोर पकड़ रही है कि कब्जे से होने वाले मुनाफे का हिस्सा कुछ प्रभावशाली लोगों और विरोध करने वालों तक पहुंचा दिया जाता है, जिससे कार्रवाई ठंडी पड़ जाती है। हालांकि इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
अब पुलिस कार्रवाई पर नजर
सूत्रों के अनुसार SECL प्रबंधन अतिक्रमणकारियों और धमकी देने वालों के खिलाफ नामजद शिकायत दर्ज कराने पर विचार कर रहा है। अब सबकी नजर इस बात पर है कि शिकायत दर्ज होती है या नहीं और पुलिस प्रशासन इस मामले में कितनी सख्ती दिखाता है।
फिलहाल सवाल यही — क्या जमीन बचेगी या फिर भू-माफियाओं का दबदबा यूं ही चलता रहेगा?
📄 दस्तावेज़ का संक्षिप्त सार
यह पत्र SECL (साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड) द्वारा 13-02-2026 को थाना प्रभारी, बांकी मोंगरा (जिला कोरबा) को लिखा गया है।
विषय है: एफआईआर दर्ज कराने के संबंध में।
⚠️ मुख्य आरोप
SECL की जमीन (सुराकछार/बलगी-बांकी क्षेत्र, SECL अस्पताल के सामने) पर
👉 बिना अनुमति अवैध कब्जा व निर्माण किए जाने का आरोप है।
आरोपित व्यक्तियों के नाम:
माखन लाल यादव
श्रीमती जामबाई
श्रीमती रीता महंत (गजरा बस्ती निवासी)
🚨 घटना का विवरण
SECL के सर्वे/चिह्नांकन के लिए कर्मचारी मौके पर गए थे।
आरोप है कि संबंधित लोगों ने
गाली-गलौज की
मारने की धमकी दी
सरकारी कार्य में बाधा डाली।
📌 SECL की मांग
संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
साथ में घटना का वीडियो क्लिप संलग्न बताया गया है।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume