Top News

पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा की पहल: वार्ड 13 में लाइब्रेरी निर्माण की मांग

बांकीमोंगरा (कोरबा) – नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा ने क्षेत्र में एक आधुनिक लाइब्रेरी भवन निर्माण की मांग को लेकर नगर पालिका अधिकारियों को पत्र सौंपा है।
पत्र में बताया गया है कि वर्तमान समय में शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है। ऐसे में विद्यार्थियों को शांत, सुरक्षित और अध्ययन के अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराना बेहद आवश्यक हो गया है।
पार्षद ने अपने पत्र में उल्लेख किया है कि वार्ड 13 में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन उन्हें उचित अध्ययन स्थल की सुविधा नहीं मिल पा रही है। इस समस्या को देखते हुए एक सर्वसुविधायुक्त सार्वजनिक पुस्तकालय (लाइब्रेरी) भवन का निर्माण जरूरी बताया गया है।
उन्होंने नगर पालिका से मांग की है कि जल्द से जल्द इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई कर लाइब्रेरी भवन निर्माण की स्वीकृति प्रदान की जाए, ताकि क्षेत्र के युवाओं को बेहतर पढ़ाई का माहौल मिल सके।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume