Top News

बांकीमोंगरा में बिजली बिल योजना शिविर की तारीख बदली, अब 25 मार्च को होगा आयोजन


बांकीमोंगरा।
मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 के अंतर्गत आयोजित होने वाला शिविर, जो पहले 23 मार्च 2026 को प्रस्तावित था, अब स्थगित कर दिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, अपरिहार्य कारणों के चलते 23 मार्च को आयोजित होने वाला शिविर निरस्त कर दिया गया है। अब यह शिविर नई तिथि 25 मार्च 2026 (बुधवार) को आयोजित किया जाएगा।
यह शिविर पूर्व निर्धारित स्थान मेन चौक, अग्रसेन भवन के पास, बांकीमोंगरा में ही आयोजित होगा।
इस योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को बिजली बिल से संबंधित विभिन्न समस्याओं के समाधान और राहत प्रदान की जाएगी।
स्थानीय नागरिकों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर योजना का लाभ उठाएं।


Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume