Top News

Bankimongra: साहू समाज के लिए खुशखबरी! सोनी विकास झा ने दी बड़ी सौगात

बांकीमोंगरा, कोरबा (छत्तीसगढ़)
बांकीमोंगरा: नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा क्षेत्र के जंगल साइड स्थित साहू सदन में माता कर्मा जयंती का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद की अध्यक्षा श्रीमती सोनी विकास झा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने साहू समाज के लिए एक बड़ी सौगात देते हुए भव्य सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस घोषणा से समाज के लोगों में खासा उत्साह देखा गया।

भवन निर्माण से बढ़ेगी सामाजिक एकता
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष श्रीमती सोनी झा ने कहा कि किसी भी समाज के विकास और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए एक व्यवस्थित भवन का होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि समाज की एकजुटता और विकास को ध्यान में रखते हुए इस भवन का निर्माण कराया जा रहा है।

पूजा-अर्चना और सम्मान समारोह
इस अवसर पर अतिथियों द्वारा माता कर्मा की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की गई। इसके पश्चात विधिवत भूमि पूजन किया गया।
समाज के प्रमुखों ने मुख्य अतिथि श्रीमती सोनी झा एवं अन्य अतिथियों का पुष्पगुच्छ और महामाला से स्वागत किया।

विकास झा का संबोधन
कार्यक्रम में शामिल भाजयुमो छत्तीसगढ़ के पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष विकास झा ने कहा कि माता कर्मा का जीवन त्याग, भक्ति और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमें उनके बताए मार्ग पर चलते हुए समाज में सेवा, समरसता और एकता को बढ़ावा देना चाहिए।

बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
इस अवसर पर साहू समाज के अध्यक्ष, स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में माताएं-बहनें उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume