Top News

ढेलवाड़ही मुख्य मार्ग पर चलती गाड़ी बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे सवार देखे वीडियो

कोरबा/बांकी मोंगरा:
कोरबा जिले के बांकी मोंगरा क्षेत्र के सुतर्रा मार्ग स्थित ढेलवाड़ही मुख्य मार्ग पर सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब चलती बोलेरो निओ (क्रमांक CG 12 BQ 2543) में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते वाहन से धुआं और आग की तेज लपटें उठने लगीं।
बताया जा रहा है कि यह वाहन एसईसीएल (SECL) में लगा हुआ था। आग लगते ही वाहन में सवार लोगों ने तुरंत सूझबूझ दिखाते हुए गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।




प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई। घटना के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। आसपास मौजूद लोगों ने आग बुझाने की कोशिश की और घटना की सूचना संबंधित विभाग को दी गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण की जांच की जा रही है।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume