Top News

सलिहापारा प्राथमिक शाला में पानी का संकट, मिड-डे मील संचालन पर भी खतरा

चाकाबुड़ा/कटघोरा। विकासखंड कटघोरा अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला सलिहापारा में पेयजल व्यवस्था लंबे समय से ठप पड़ी हुई है। विद्यालय परिसर में स्थापित बोरवेल खराब होने के कारण स्कूल में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। आगामी 16 जून से नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होने जा रही है, ऐसे में विद्यार्थियों को पीने के पानी के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

जानकारी के अनुसार विद्यालय में पेयजल की व्यवस्था बाधित होने से न केवल बच्चों को दिक्कत होगी, बल्कि मध्यान्ह भोजन (मिड-डे मील) संचालन भी प्रभावित हो सकता है। भोजन तैयार करने, बर्तन साफ करने एवं अन्य आवश्यक कार्यों के लिए पर्याप्त पानी की आवश्यकता होती है।


वार्ड पंच संतोषी बाई सिदार एवं स्थानीय पालकों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि विद्यालय खुलने से पहले खराब पड़े बोरवेल की तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि बच्चों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके और स्कूल की व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित हो सकें।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया गया तो विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने शिक्षा विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा जनप्रतिनिधियों से इस गंभीर समस्या पर शीघ्र ध्यान देने और आवश्यक कार्रवाई करने की अपील की है।

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume