Top News

मात्र 02 घंटे में सभीं चोर पुलिस की गिरफ्त में.. बैंक में लगे CCTV की मदद से पकड़े गये चोर. पढे पूरी खबर AM अबतक न्यूज से




गुरुवार को प्रार्थी कृष्ण कुमार वस्त्रकार पिता दयाराम वस्त्राकार उम्र 51 साल सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा गिधपुरी शाखा प्रबंधक द्वारा थाना गिधपुरी में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि, दिनांक 12-13.02.2020 की दरम्यानी रात अज्ञात आरोपीयो द्वारा सेट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा गिधपुरी का रोशनदान को तोडकर बैंक के अंदर प्रवेश कर बैंक लाॅंकर को तोडने एवं चोरी करने का प्रयास किया गया है .
कि लिखित रिपोर्ट पर से थाना गिधपुरी मे अपराध क्रमांक 12/2020 धारा 457,380,511 भादवि पंजीबद्ध कर जांच विवेचना मे लिया गया तथा चोरी करने वाले आरोपियों के संबंध में खोजबीन प्रारंभ किया गया. प्रकरण मे श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया नीतू कमल के निर्देशन एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री जे.आर.ठाकुर, श्रीमती निवेदिता पाल एंव एसडीओपी ब.बाजार श्री राजेश जोशी के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी किशोर सोनी हमराह प्र.आर. 33,206 एवं आरक्षक 555, 534, 527 के आरोपियों के संबंध में पता तलाश किया गया.
प्रकरण में थाना से एक टेक्निकल टीम द्वारा बैंक में लगे CCTV कैमेरा का भी गहन निरीक्षण किया गया. जिसमें सेट्रल बैंक आॅफ इंडिया बैंक मे लगे सीसीटीवी फुटेज देखने पर गिधपुरी के ही 03 लोगों को बैंक में चोरी करने का प्रयास करते हुये देखा गया. इसमें शामिल सभी 03 आरोपियों का पहचान किया गया. इस चोरी में 01 विधि के विरूद्ध संघर्षरत बालक भी शामिल है. प्रकरण में आरोपीयान 01. हितेश कुमार यादव पिता मनोहर यादव उम्र 19 साल, 02. सुरेश कुमार यादव पिता आनंदराम यादव उम्र 21 साल एवं 01 अन्य (विधि के विरूद्ध संघर्षरत बालक) साकिनान गिधपुरी जिला ब.बाजार को हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया, जिसमें सभी आरोपियों ने सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया शाखा गिधपुरी में चोरी करने हेतु प्रवेश करना स्वीकार किये. प्रकरण में सभी आरोपियों को रिपोर्ट दिनांक 13.02.2020 के 02 घंटे के अंतराल मे पकड लिया गया तथा विधिवत गिरफ्तारी की कार्यवाही कर ज्यूडिशियल रिमांड मे लिया गया है.
प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों के नाम:- 
01. हितेश कुमार यादव पिता मनोहर यादव उम्र 19 साल निवासी गिधपुरी। 
02. सुरेश कुमार यादव पिता आनंदराम यादव उम्र 21 साल निवासी गिधपुरी।
03. 01 अन्य (विधि के विरूद्ध संघर्षरत बालक) निवासी गिधपुरी

Post a Comment

हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद

और नया पुराने
AMअबतक
AMअबतक

🎧 LIVE FM RADIO




🔊 Volume