कबाड़ से लदी चार पहिया वाहन को कुसमुण्डा पुलिस ने घेरा बंदी कर पकड़ा.. कबाड़ संचालिका महिला और वाहन चालक गिरफ्तार.
SHABIR ANSARI0
बांकी मोंगरा तरफ से आ रही चारपहिया वाहन की घेराबंदी करते हुए कुचैना मोड़ पर धर दबोचा.
AM अबतक न्यूज बाकी से
साबिर अंसारी
कुसमुंडा: कल देर रात अवैध लोहे से लदी चार पहिया वाहन को कुसमुण्डा पुलिस ने घेरा बंदी कर पकड़ा. मुखबिर सूचना पर कुमसुंडा थाना प्रभारी राकेश मिश्रा के दिशानिर्देश में प्रधान आरक्षक सन्तोष कुमार जोशी ने बांकी मोंगरा तरफ से आ रही चारपहिया वाहन की घेराबंदी करते हुए कुचैना मोड़ पर धर दबोचा. चारपहिया वाहन में करीब 1200 किलोग्रा अवैध लोहे के समान सहित चालक मोहमद कलीम बांकी मोंगरा निवासी और कबाड़ संचालिका किरण साहू निवासी बांकी मोंगरा पर धारा 41 (1-4 डी) तहत कार्यवाही करते हुये न्यायिक रिमांड ओर भेजा गया है. बताया जा रहा हैं कि महिला लंबे समय से बांकी मोंगरा क्षेत्र में कागज, पुट्ठे व खाली बोतल की आड़ में अवैध लोहे की खरीद फरोख्त करती रही है.
एक टिप्पणी भेजें
हमारी न्यूज़ आपको कैसी लगी कमेंट जरूर करें या आप कोई न्यूज़ के बारे में सुझाव देना चाहते हैं तो कमेंट बॉक्स में अपना सुझाव दें
धन्यवाद